Corn Cheese Pops Recipe: शाम की भूख बढ़ा देंगे ये क्रिस्पी कॉर्न चीज पॉप्स, पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करने के लिए परफेक्ट स्नैक

कॉर्न चीज पॉप्स AI generated image
Corn Cheese Pops Recipe: अगर आप शाम की भूख के लिए कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो जल्दी बने, स्वाद में लाजवाब हो और बच्चों को भी खूब पसंद आए, तो कॉर्न चीज पॉप्स एक परफेक्ट ऑप्शन है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीजी ये स्नैक हर मौके के लिए शानदार है जिसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है.
Corn Cheese Pops Recipe: अगर आप शाम की भूख को शांत करने के लिए कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो न सिर्फ जल्दी बन जाए बल्कि स्वाद में भी जबरदस्त हो तो कॉर्न चीज पॉप्स एक जबरदस्त ऑप्शन है. इस डिश की खास बात होती है कि ये बाहर से काफी ज्यादा क्रिस्पी होते हैं और अंदर से सॉफ्ट और चीजी. कॉर्न चीज पॉप्स दिखने में भी काफी ज्यादा अट्रैक्टिव होते हैं जिस वजह से यह बच्चों को भी काफी पसंद आती है. यह एक परफेक्ट इवनिंग स्नैक इसलिए भी बन जाती है क्योंकि इसे तैयार करने में ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं पड़ती है. इस डिश को आप सिर्फ शाम के नाश्ते में नहीं बल्कि बच्चों को टिफिन में देकर स्कूल भेजने के लिए और साथ ही घर पर अचानक आए मेहमानों को इंप्रेस करने के लिए भी घर पर बना सकते हैं.
कॉर्न चीज पॉप्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- उबला हुआ स्वीट कॉर्न – 1 कप
- उबले आलू – 2 मीडियम साइज के
- कद्दूकस किया हुआ चीज – आधा कप
- ब्रेड क्रम्ब्स – आधा कप
- बारीक कटी हरी मिर्च – 1
- काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- कॉर्न फ्लोर – 1 बड़ा चम्मच
- तेल – तलने के लिए
कॉर्न चीज पॉप्स बनाने की रेसिपी
- कॉर्न चीज पॉप्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें. इसके बाद इसमें उबला हुआ स्वीट कॉर्न डालें और हल्का सा मसलते हुए मिक्स करें ताकि कॉर्न के दाने थोड़ा क्रश हो जाएं. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज, ब्रेड क्रम्ब्स, हरी मिर्च, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स या पॉप्स बना लें और अगर मिश्रण ज्यादा सॉफ्ट लगे तो थोड़ा सा ब्रेड क्रम्ब्स और मिला सकते हैं. अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर इन पॉप्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें. आप अगर चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में भी बना सकते हैं, जिससे ये और हेल्दी बन जाएंगे.
कॉर्न चीज पॉप्स को परोसने का तरीका
गर्मागर्म कॉर्न चीज पॉप्स को टोमैटो सॉस, मेयोनीज या मिंट चटनी के साथ सर्व करें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला या ऑरेगैनो भी छिड़क सकते हैं, जिससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




