Coconut Rice Recipe: सिर्फ 1 बर्तन और 15 मिनट में बनाएं क्रंची और टेस्टी नारियल चावल, हर बाइट में पाएं साउथ इंडियन स्वाद का जादू

AI generated image
Coconut Rice Recipe: कोकोनट राइस न केवल बनाने में आसान है, बल्कि त्योहार, व्रत या खास अवसरों पर भी सभी की पहली पसंद बनती है. रायता, सांभर, पापड़ या अचार के साथ जब आप इसे परोसते हैं तो हर बाइट में आपको साउथ इंडिया के स्वाद की याद आती है.
Coconut Rice Recipe: नारियल चावल एक लाइट, टेस्टी और बेहद खुशबूदार साउथ इंडियन डिश है, जो हर खाने वाले का मन मोह लेता है. फ्रेश कद्दूकस किए नारियल, मसाले और करी पत्तों की खुशबू इसे खास मौकों, त्योहारों या व्रत के लिए परफेक्ट बनाती है. इसका हर एक चम्मच आपको साउथ इंडिया की ट्रेडिशनल स्वाद की याद दिलाएगा. इसे बनाना आसान है और यह किसी भी खाने के साथ चाहे वह रायता हो, सांभर हो, पापड़ या अचार के साथ काफी जयदा गजब लगता है. हल्का होने के बावजूद यह न्यूट्रिशंस से भरपूर है, जिससे लंच या डिनर में यह सभी की पसंद बन जाता है. तो चलिए जानते हैं कोकोनट राइस बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
नारियल चावल बनाने के लिए सामग्री
- बासमती चावल – 1 कप
- नारियल – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
- नारियल का तेल / घी – 2 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च – 2 लंबाई में कटी हुई
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा बारीक कटा हुआ
- करी पत्ता – 8 से 10 पत्ते
- राई – 1 छोटा चम्मच
- उड़द दाल – 1 छोटा चम्मच
- चना दाल – 1 छोटा चम्मच
- काजू – 7 से 8 कटे हुए, ऑप्शनल
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – 2 कप
यह भी पढ़ें: Waffle Recipe: घर पर बनाना सीखें कैफे जैसे गोल्डन और फ्लफी वॉफल्स, हर मूड के लिए परफेक्ट स्नैक
नारियल चावल बनाने की विधि
- सबसे पहले चावल को धोकर 20 मिनट के लिए भिगो दें.
- अब इसे 2 कप पानी और नमक डालकर पकाएं और ठंडा कर लें.
- इसके बाद कढ़ाई में नारियल तेल गरम करें.
- अब उसमें राई डालें और चटकने पर करी पत्ता, हरी मिर्च, अदरक, उड़द दाल, चना दाल और काजू डालकर भूनें.
- इसके बाद कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर 1 से 2 मिनट तक हल्का भूनें.
- अब इसमें पके हुए चावल डालकर हल्के हाथ से मिलाएं.
- इसके बाद 2 मिनट धीमी आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें.
- नारियल चावल को आप रायता, अचार और पापड़ के साथ परोस सकते हैं. यह लंच और डिनर दोनों के लिए परफेक्ट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










