Anjeer Ladoo Recipe: बिना चीनी और गुड़ के बनाएं हेल्दी और टेस्टी अंजीर लड्डू, त्योहार और व्रत के लिए परफेक्ट शुगर-फ्री मिठाई

Updated:
विज्ञापन
anjeer ladoo recipe

AI generated image

Anjeer Ladoo Recipe: अगर आप व्रत या त्यौहार के दौरान बिना चीनी का इस्तेमाल किये कुछ मीठा बनाना चाहते हैं तो अंजीर के लड्डू आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हैं. इसमें भरपूर मात्रा में ड्राई फ्रूट्स होते हैं और आप इन्हें काफी आसानी से मिनटों में ही घर पर बना सकते हैं.

विज्ञापन

Anjeer Ladoo Recipe: त्योहारों का मौसम हो या व्रत का समय, मीठा खाने का मन तो हर किसी का करता है. लेकिन अगर आप हेल्दी और शुगर-फ्री मिठाई की तलाश में हैं तो अंजीर लड्डू आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. सूखे अंजीर और खजूर से बनी इस डिलिशियस रेसिपी में न तो चीनी की जरूरत होती है और न ही गुड़ की. खजूर और अंजीर की नैचुरल मिठास के साथ बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स मिलकर इसे न केवल टेस्ट में शानदार बनाते हैं, बल्कि हेल्थ और एनर्जी से भी भर देते हैं. इन लड्डुओं का स्वाद इतना लाजवाब है कि बच्चे हों या बड़े, हर किसी को पसंद आते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाना बेहद आसान है और आप इन्हें पहले से बनाकर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर भी कर सकते हैं.

अंजीर लड्डू बनाने की सामग्री

  • सूखे अंजीर – 1 कप लगभग 10 से 12 पीस बारीक कटे हुए
  • खजूर – 1 कप बीज निकाले हुए और कटे हुए
  • बादाम – एक चौथाई कप
  • काजू – एक चौथाई कप
  • पिस्ता – 2 बड़े चम्मच
  • अखरोट – 2 बड़े चम्मच
  • घी – 1 बड़ा चम्मच
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • खसखस/तिल – 2 बड़े चम्मच भुना हुआ, लपेटने के लिए ऑप्शनल

यह भी पढ़ें: Waffle Recipe: घर पर बनाना सीखें कैफे जैसे गोल्डन और फ्लफी वॉफल्स, हर मूड के लिए परफेक्ट स्नैक

यह भी पढ़ें: Sugar Free Moong Dal Halwa: डायबिटीज के मरीज भी अब बिना दिल पर पत्थर रखे खा सकेंगे मीठा, घर पर बनाएं हेल्दी शुगर फ्री मूंग दाल हलवा

अंजीर लड्डू बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले अंजीर और खजूर को छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • अब कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट को हल्का भून लें.
  • जब यह अच्छे से ठंडे हो जाए तो इन्हें मोटा-मोटा काट लें
  • अब उसी कढ़ाई में अंजीर और खजूर डालकर 4 से 5 मिनट तक पकाएं, ताकि यह सॉफ्ट हो जाएं.
  • इसके बाद इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब गैस बंद करें और मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें.
  • इसके बाद हाथों में हल्का घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें.
  • आप अगर चाहें तो इन लड्डुओं को भुने हुए तिल/खसखस में लपेट सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Coconut Candy Recipe: बचपन की मीठी यादें ताजा कर देगी घर पर बनी नारियल कैंडी, जानें कम मेहनत और सामग्री में बनने वाली रेसिपी

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola