Aamras Puri Recipe: ठंडक और स्वाद का ऐसा मेल की दीवाने हो जाएंगे बच्चे, जानें घर पर बनाने का आसान तरीका

AI generated image
Aamras Puri Recipe: अगर आप अपने घर पर बच्चों के लिए कुछ मीठी और ठंडी चीज बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए आमरस पूरी एक जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. चलिए इसे बनाने का सबसे आसान तरीका जानते हैं.
Aamras Puri Recipe: आमरस पूरी एक ट्रेडिशनल इंडियन डिश है जो खासकर महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में गर्मियों के मौसम में बड़े चाव से खाया जाता है. यह डिश ताजे आम के गूदे से तैयार की जाती है और गरमागरम पूरी के साथ परोसी जाती है. इसका स्वाद मीठा, ताज़गी भरा और बेहद मनमोहक होता है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का मन मोह लेता है. आमरस का मतलब होता है ‘आम का रस’. यह सिर्फ आम को पीस कर तैयार किया गया रस नहीं होता. इसमें एक खास स्वाद और खुशबू होती है जिसे तैयार करने के लिए कुछ खास तरीके अपनाए जाते हैं. आमरस तैयार करने के लिए आमतौर पर हाफुस (अल्फांसो), केसर या बदामी किस्म के आम का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इनका गूदा बेहद सुगंधित और मीठा होता है. तो चलिए इसे तैयार करने का तरीका जानते हैं.
आमरस पूरी बनाने की सामग्री
- पके हुए आम – 3 से 4 केसर या फिर हाफुस
- इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- केसर आपके इच्छानुसार
- दूध या पानी – एक चौथाई कप गाढ़ापन कम करने के लिए
- चीनी – स्वादानुसार अगर आपके आम कम मीठे हों
- गेहूं का आटा – 2 कप
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – तलने के लिए
- पानी – आटा गूंथने के लिए
ये भी पढ़ें: Bread Cutlet Recipe: झटपट और आसानी से बनाएं ब्रेड और आलू से क्रिस्पी कटलेट, सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट ऑप्शन
ये भी पढ़ें: Malaai Kulfi: घर पर इस तरह बनाएं मुंह में घुल जाने वाली मलाई कुल्फी, जानें आसान रेसिपी
आमरस पूरी बनाने की विधि
- आम को अच्छी तरह धोकर छील लें और उसका गूदा निकाल लें.
- आम के गूदे को मिक्सर में डालें. साथ में थोड़ा दूध या पानी, इलायची पाउडर और चीनी डालें.
- इसे अ��्छी तरह से ब्लेंड करें जब तक कि यह स्मूद न हो जाए.
- ऊपर से कुछ केसर डालें और 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह ठंडा हो जाए.
- गेहूं के आटे में थोड़ा नमक डालें और पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें.
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेलकर गोल पूरियां बना लें.
- कढ़ाई में तेल गर्म करें और पूरियों को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें.
- ठंडा आमरस एक बाउल में परोसें और साथ में गरमागरम पूरियां रखें. कुछ लोग आमरस के साथ थोड़ा घी या दूध भी मिलाकर खाते हैं, जिससे उसका स्वाद और भी निखर जाता है.
ये भी पढ़ें: Pyaaj ke Pakaude: शाम के नाश्ते को बनाएं और भी मजेदार, घर पर आसानी से तैयार करें चटपटे और कुरकुरे प्याज के पकौड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










