कभी भी बनाएं ताजी चटनी, बस रखें ग्रीन चटनी प्रीमिक्स तैयार

ग्रीन चटनी प्रीमिक्स (image: AI Generated)
Premix Green Chutney Recipe: प्रीमिक्स ग्रीन चटनी एक झटपट तैयार होने वाला स्वादिष्ट मिश्रण है. इसमें पुदीना, धनिया, हरी मिर्च और मसालों का सूखा प्रीमिक्स बनाया जाता है. जरूरत पड़ने पर बस पानी या दही मिलाकर ताजी और चटपटी हरी चटनी मिनटों में तैयार की जा सकती है. यह खाने का स्वाद तुरंत बढ़ा देती है.
Premix Green Chutney Recipe: आजकल हर किसी के पास रोज-रोज ताजी चटनी बनाने का समय नहीं होता. ऐसे में इंस्टेंट प्रीमिक्स ग्रीन चटनी एक बहुत अच्छा विकल्प है. इंस्टाग्राम पेज इंस्टाग्राम पर Every Day Chef ने एक आसान तरीका बताया है जिससे आप पहले से हरी चटनी का प्रीमिक्स बनाकर रख सकते हैं. जरूरत पड़ने पर बस पानी या दही मिलाइए और स्वादिष्ट चटनी तैयार.
प्रीमिक्स ग्रीन चटनी बनाने की सामग्री
- 1 कप ताज़ा धनिया पत्ता
- ½ कप पुदीना पत्ता
- 5–6 हरी मिर्च
- 6–7 लहसुन की कलियां
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर या नींबू पाउडर
- 2–3 चम्मच भुना चना पाउडर
प्रीमिक्स ग्रीन चटनी बनाने की विधि
- सबसे पहले धनिया और पुदीना को अच्छी तरह धोकर सुखा लें.
- अब हरी मिर्च, अदरक और लहसुन के साथ इन सभी चीजों को मिक्सर में डालें.
- इसमें जीरा, नमक, अमचूर पाउडर और भुना चना पाउडर डालें.
- सभी चीजों को बिना पानी के हल्का दरदरा पीस लें.
- तैयार मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें.
चटनी कैसे तैयार करें
जब भी चटनी बनानी हो, इस प्रीमिक्स में थोड़ा सा पानी, दही या नींबू का रस मिलाकर मिक्स कर लें. कुछ ही सेकंड में आपकी ताज़ा हरी चटनी तैयार हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कोकोनट राइस, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी
यह भी पढ़ें: चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




