Plastic Bottle Reuse Ideas: पुरानी प्लास्टिक बोतल से बनाएं कमाल की चीजें, इस तरह करें स्मार्ट रीयूज

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 03 Jul 2025 4:41 PM

विज्ञापन

plastic bottle reuse ( AI image)

Plastic Bottle Reuse Ideas: प्लास्टिक की चीजों में सबसे आम है प्लास्टिक की बोतल. अक्सर हम इसे इस्तेमाल कर के फेंक देते हैं. इन्हें फेंकने से बचें और इनका रीयूज करें. इस आर्टिकल से जानते हैं ऐसे ही कुछ आइडियाज के बारे में.

विज्ञापन

Plastic Bottle Reuse Ideas: आजकल प्लास्टिक का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है और ये हमारे लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुकी है. प्लास्टिक की चीजों में सबसे आम है प्लास्टिक की बोतल. अक्सर हम इसे इस्तेमाल कर के फेंक देते हैं या ये घर में पड़ी रहती है. इसे फेंकने की बजाय आप इन बोतलों का दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आप कई चीजों को बना सकते हैं जो आपके काम आएंगी. इनको बनाने में आप थोड़ी क्रिएटिव हो सकते हैं. तो आइए जानते हैं  कुछ आसान और दिलचस्प आइडियाज. 

पेन होल्डर बनाएं

प्लास्टिक के बोतल से आप पेन होल्डर को तैयार करें. आप बॉटल को बीच में से काट लें और इसे अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इसे अच्छे से डेकोरेट करें. यहां पर आप अपनी क्रिएटिव साइड को बाहर निकालें. इसका इस्तेमाल आप सिर्फ पेन ही नहीं बल्कि और भी कई चीजों के लिए कर सकते हैं जैसे मेकअप ब्रश. 

प्लांट को लगाएं

पुरानी प्लास्टिक की बॉटल को रीयूज करना है तो आप इसका इस्तेमाल प्लांट लगाने के लिए करें. अगर आप पौधे लगाने का शौक रखते हैं तो इसका इस्तेमाल आप बालकनी में करें. छोटे पौधों के लिए ये अच्छा ऑप्शन है. इसको बनाना भी आसान है. आप बॉटल को बीच में से काट लें और नीचे में छेद कर लें जिससे पानी निकलने में आसानी हो. 

यह भी पढ़ें: Saree Reuse Ideas: पुरानी साड़ियों का स्मार्ट इस्तेमाल, बनाएं कमाल की चीजें 

सजावट के लिए 

आप इन प्लास्टिक बॉटल से होम डेकोर की चीजों को बना सकते हैं. आप इससे डेकोरेटिव लैंप या फेरी लाइट का कवर बना सकते हैं जो काफी अट्रैक्टिव दिखता है. इसको आप कई तरह से सजा सकते हैं. इसको आप लिविंग या बेडरूम में लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Bedsheet Reuse Ideas: पुरानी बेडशीट से बनाएं नई चीजें, जानें रीयूज करने का तरीका

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola