Bedsheet Reuse Ideas: पुरानी बेडशीट से बनाएं नई चीजें, जानें रीयूज करने का तरीका

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 22 Jun 2025 12:58 PM

विज्ञापन

old bedsheet reuse ideas ( AI image)

Bedsheet Reuse Ideas: बेडशीट को लगातार इस्तेमाल करने के साथ ये पुरानी हो जाती हैं और किनारों से घिस जाती हैं. अक्सर लोग इसे बेकार समझ कर फेंक देते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं पुरानी बेडशीट को फिर से रीयूज करने का तरीका.

विज्ञापन

Bedsheet Reuse Ideas: बेडशीट का इस्तेमाल सभी घरों में होता है. लगातार इस्तेमाल करने के साथ बेडशीट पुराने हो जाते हैं और किनारों से घिस जाते हैं. कई लोग सोचते हैं कि अब इनका कोई यूज नहीं हो सकता है और फेंकना ही बेहतर है. पर आपको जानकर हैरानी होगी कि पुरानी बेडशीट को आप कई तरीकों से यूज कर सकते हैं. आप थोड़ा क्रिएटिव होकर कई चीजों के लिए इन पुरानी बेडशीट का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से कुछ बेहतरीन आइडिया जिससे आप पुरानी बेडशीट को रीयूज कर सकते हैं. 

पिलो कवर 

Pillow cover ai image

बेडशीट का इस्तेमाल आप तकिए के कवर के लिए कर सकते हैं. आप इससे कुशन कवर भी बना सकते हैं ये आपके घर और रूम को एक नया लुक भी देगा. आप इसे खूबसूरत बनाने के लिए कुछ ऐड भी कर सकते हैं. 

बैग को करें तैयार

Bag ai image

बेडशीट को यूज करने का सबसे अच्छा तरीका है इससे बैग तैयार कर लेना. ये बैग आप मार्केट ले जा सकते हैं और चीजों को कैरी आराम से कर सकते हैं. ये एक सस्ता और और पुरानी हो चुकी बेडशीट को रीयूज करने का एक अच्छा ऑप्शन है. 

यह भी पढ़ें: Recipe Ideas Curdled Milk: फेंकने की नहीं सोचें, फटे दूध से बनाएं कुछ डिलीशियस

पैचवर्क कवर आइडिया

Patch work cover ai image

आप अलग अलग बेडशीट से पैचवर्क कवर भी तैयार कर सकते हैं. ये दिखने में काफी खूबसूरत होते हैं. आप चाहे तो इस तरीके से टेबल क्लॉथ भी बना सकते हैं. 

डस्टिंग क्लॉथ

Dusting cloth ai image

कॉटन की पुरानी बेडशीट को आप डस्टिंग क्लॉथ के तौर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बेडशीट को टुकड़ों में काटकर आप  पोछा या डस्टिंग क्लॉथ बना सकते हैं. इसका इस्तेमाल आप किचन से लेकर घर की सफाई में कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पुराने अचार के जार को बनाएं एकदम नया, इन क्लीनिंग टिप्स का करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: दूध जलने से बर्तन हुए काले? दाग हटाने के लिए आजमाएं ये असरदार टिप्स

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola