Cleaning Tips: पुराने अचार के जार को बनाएं एकदम नया, इन क्लीनिंग टिप्स का करें इस्तेमाल

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 11 Jun 2025 11:24 AM

विज्ञापन

cleaning tips pickle jar ( AI generated image)

Cleaning Tips: अचार का चटपटा स्वाद खाने के स्वाद को बढ़ा देता है. गर्मी के दिनों में आम का अचार कई घरों में लगाया जाता है. अचार को लंबे टाइम तक स्टोर करने के लिए सही कंटेनर की जरूरत पड़ती है. तेल के कारण ये गंदे हो जाते हैं. इन टिप्स और ट्रिक्स की मदद से आप कांच के जार को साफ कर सकते हैं.

विज्ञापन

Cleaning Tips: गर्मी के मौसम में अधिकतर घरों में अचार लगाया जाता है खासकर आम का अचार. अचार को स्टोर करने के लिए सही जार का इस्तेमाल करना पड़ता है नहीं तो अचार खराब होने की संभावना बढ़ जाती है और आपकी मेहनत भी खराब होती है. पिछले साल के अचार के जार को साफ कर के नए अचार को डालते हैं लेकिन कई लोगों की ये शिकायत होती है कि अचार के डिब्बे की चिपचिपापन और तेल के कारण पड़े जिद्दी दाग आसानी से नहीं जाते और शीशे का जार अच्छे से साफ नहीं हो पाता है. इन टिप्स की मदद से आप आसानी से अचार के पुराने जार को नया जैसा चमका सकते हैं. 

गर्म पानी का करें इस्तेमाल 

तेल की चिपचिपाहट को आप पानी से आसानी से नहीं हटा सकते हैं. इस दाग को हटाने के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल करें. गर्म पानी में आप थोड़ा सा डिटर्जेंट को डालें. इस मिश्रण को आपको कुछ देर के लिए जार में डालकर रखना होगा. आप एक स्क्रब की मदद से जार को साफ करें. इसे आराम से साफ करें. ये मिश्रण दाग और गंध हटाने में कारगर है.

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: दूध जलने से बर्तन हुए काले? दाग हटाने के लिए आजमाएं ये असरदार टिप्स

नींबू का इस्तेमाल भी है मददगार

आप जिद्दी दाग हटाने के लिए नींबू का यूज कर सकते हैं. कांच के जार में नींबू के रस और नमक को डाल दें. कुछ देर के लिए इसे रहने दें. नींबू के रस और नमक से ये साफ हो जाएगा और किसी तरह का गंध भी हट जाएगा. 

ये तरीका भी है कारगर

अचार के जार को नए जैसा साफ करना चाहते हैं तो आप बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल करें. बेकिंग सोडा और विनेगर को जार में डालें और पानी डालें. इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें. फिर स्क्रबर की मदद से आप इसे साफ करें. 

इस बात का रहें ध्यान

जार को साफ करने के बाद इसे ड्राई करना जरूरी है. इसे धूप में अच्छे से सुखाएं. अचार लगाते टाइम इस बात का ध्यान रखें कि गीलापन न हो नहीं तो अचार खराब हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पुराने प्लास्टिक कंटेनर को बनाएं चमकदार, अपनाएं ये क्लीनिंग टिप्स

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: अदरक को रखें लंबे टाइम तक फ्रेश, अपनाएं स्टोर करने के स्मार्ट तरीके

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola