कुर्ती के साथ ट्राई करें इन जींस का कॉम्बिनेशन, साक्षी ने बताया टिप्स 

Updated:
विज्ञापन
Perfect Kurti With Jeans Combination

कुर्ती और जींस का कॉम्बिनेशन (AI generated Image)

Perfect Kurti With Jeans Combination: कुर्ती पहनने जा रही हैं, तो उससे पहले आपको इसके साथ सही जींस का कॉम्बिनेशन करना जरूरी है. आइए बताते हैं आपको इसके बारे में.

विज्ञापन

Perfect Kurti With Jeans Combination: महिलाओं के फैशन में इंडो-वेस्टर्न लुक पाने के लिए कुर्ती और जींस का कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. ये न सिर्फ आरामदायक होता है, बल्कि हर मौके के लिए परफेक्ट भी है. लेकिन अक्सर महिलाएं कुर्ती और जींस पहन लेती हैं, फिर भी सही कॉम्बिनेशन न जानने की वजह से उनका लुक पूरी तरह निखर कर नहीं पाता है. अगर आप भी कुर्ती के साथ परफेक्ट जींस का कॉम्बिनेशन ढूंढ रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां आप जान सकते हैं कि किस तरह की कुर्ती के साथ कौन-सी जींस सबसे अच्छी लगती है, जिससे आप अपने लुक को स्टाइलिश और पूरा कर सकें. इन टिप्स के बारे में इंस्टाग्राम अकाउंट @imagecoachsakshi पर बताया गया है. 

शॉर्ट कुर्ती

शॉर्ट कुर्ती कैजुअल और फ्रेश लुक के लिए परफेक्ट होती हैं. इसे फ्लेयर्ड जींस के साथ पहनें. 

ए-लाइन कुर्ती

ए-लाइन कुर्ती के साथ आप स्ट्रेट- फिट जींस के साथ पहनना सबसे अच्छा रहता है. इससे आपका लुक बहुत बढ़िया दिखता है. 

अनारकली कुर्ती

अनारकली कुर्ती काफी फ्लोइंग और ट्रेडिशनल होती हैं. इसके साथ स्किनी जींस पहनना बहुत अच्छा लगता है. इसे किसी सेमी-फॉर्मल मौके पर भी आसानी से पहना जा सकता है। 

स्ट्रेट-कट कुर्ती

स्ट्रेट-कट कुर्ती सिंपल होती हैं. इसे वाइड-लेग जींस के साथ पहनें. साथ ही इसके साथ फुट वियर में स्नीकर जरूर पहनें. ये कॉम्बिनेशन आरामदायक होने के साथ-साथ बहुत ही ट्रेंडी और स्टाइलिश लगता है. 

हाई-स्लिट कुर्ती

हाई-स्लिट कुर्ती रिब्ड जींस के साथ पहनें. इसके साथ आप अपने लुक को पूरा करने के लिए जुती और छोटी बिंदी लगाएं. ये आपके इंडो-वेस्टर्न लुक को परफेक्ट बनाते हैं और आपको अलग दिखने में मदद करते हैं. 

यह भी पढ़ें: घर पर भी बनाएं अपने लुक को स्टाइलिश, फॉलो करें आशी वर्मा के बताए टिप्स 

यह भी पढ़ें: Bollywood Saree Designs: इस वेडिंग सीजन अपने वार्डरोब में शामिल करें बॉलीवुड हसीनाओं के सबसे स्टाइलिश और रॉयल साड़ी लुक्स

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola