घर पर भी बनाएं अपने लुक को स्टाइलिश, फॉलो करें आशी वर्मा के बताए टिप्स 

Published by : Priya Gupta Updated At : 25 Mar 2026 1:07 PM

विज्ञापन

होम ग्लो टिप्स (फोटो इंस्टाग्राम @aashistyling एण्ड canva)

Home Glow Tips For Women: अगर आपको घर पर रहते हुए भी चाहिए स्टाइलिश और ग्रेसफुल लुक, तो आप इस आर्टिकल की मदद से फैशन और ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर आशी वर्मा के इंस्टाग्राम पर बताया होम ग्लो टिप्स अपना सकती हैं.

विज्ञापन

Home Glow Tips For Women: अधिकतर महिलाएं हो या लड़की घर पर रहते हुए जैसे-तैसे कपड़े पहन लेती हैं साथ ही अपने लुक पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं. जिससे धीरे-धीरे इसका असर उनके आत्मविश्वास पर भी पड़ने लगता है. इसके अलावा, अगर घर पर अचानक कोई गेस्ट आ जाए तो और भी अच्छा नहीं लगता है. अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है तो ये आर्टिकल आपके काम का है. यहां दिए गए टिप्स की मदद से आप घर पर अपने लुक को आकर्षक बनाने के बारे में जान सकती हैं.

इस तरह के कपड़े पहनें 

घर पर क्यूट और आकर्षक कपड़े पहनना शुरू करें. अलमारी में जो भी सामने आए, वही पहनने की बजाय घर पर मुलायम कुर्ती, हल्के (पेस्टल) रंगों के कपड़े या मैचिंग कोऑर्ड सेट पहनें. इससे आपका लुक फ्रेश दिखेगा. 

ज्वेलरी इस तरह के पहनें

हल्के और नाज़ुक ज्वेलरी पहनें. जैसे आपकी पसंदीदा सोने या चांदी की चेन, फिंगर रिंग, पायल, कंगन या थीन ब्रेसलेट पहनें. सिर्फ एक सुंदर ज्वेलरी भी आपको घर पर क्लासी लुक देने के लिए बेस्ट है. 

चेहरे के लिए 

आप अपने बेसिक लिप बाम की जगह रंगीन लिप बाम, लिप ऑयल या गालों के लिए हल्का रंग का टिंट इस्तेमाल करें, जिससे आपका फेस फ्रेश और सॉफ्ट लगे. 

रेगुलर परफ्यूम

अपनी पसंदीदा परफ्यूम रोज लगाएं. इससे आपका मन अच्छा रहता है और आप खुद को फ्रेश महसूस कर सकती हैं. 

हेयर स्टाइल 

लास्ट में आप नॉर्मल बन बनाने के बजाय नए-नए हेयर स्टाइल बनाएं. जैसे दो फ्रेंच चोटी, क्लिप से स्टाइल बनाना. इससे आपको अपना एक खास हेयरस्टाइल भी मिल सकता है.  

यह भी पढ़ें: Latest Engagement Gown for Bride: सगाई पर दिखें रॉयल और ग्लैमरस, देखें दुल्हनों के लिए लेटेस्ट गाउन ट्रेंड्स

यह भी पढ़ें: Bollywood Saree Designs: इस वेडिंग सीजन अपने वार्डरोब में शामिल करें बॉलीवुड हसीनाओं के सबसे स्टाइलिश और रॉयल साड़ी लुक्स

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola