Peanut-Coriander Chutney: मूंगफली और धनिया से तैयार करें स्वादिष्ट चटनी, पकौड़े के साथ करें सर्व

Updated:
विज्ञापन
Peanut-Coriander Chutney

Peanut-Coriander Chutney ( AI Image)

Peanut-Coriander Chutney: पकौड़े के साथ टेस्टी चटनी बनाना चाह रहे हैं तो आप मूंगफली-धनिया की चटनी को ट्राई कर सकते हैं. आप इस चटनी को जल्दी से तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Peanut-Coriander Chutney: गरमा-गरम पकौड़े के साथ स्वादिष्ट चटनी मिल जाए तो पकौड़े खाने का मजा दोगुना हो जाता है. अगर आप शाम में पकौड़े बनाने की सोच रहे हैं और समझ नहीं आ रहा कि पकौड़े के साथ कौन सी चटनी बनाई जाए, तो ये आर्टिकल आपके काम की है. पकौड़े के साथ आप मूंगफली-धनिया की चटनी को बना सकते हैं. इस चटनी को आप झटपट तैयार कर सकते हैं और इसका मजेदार स्वाद चखने के बाद आप बार-बार इस चटनी को बनाएंगे. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मूंगफली- धनिया की चटनी को तैयार करने का तरीका. 

मूंगफली-धनिया की चटनी को बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूंगफली- आधा कप 
  • धनिया पत्ती- 1 कप 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • नींबू का रस- 2 बड़े चम्मच 
  • हरी मिर्च- 2 
  • लहसुन- 2-3 कलियां
  • अदरक- 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • पानी- जरूरत के अनुसार 

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

मूंगफली-धनिया की चटनी को कैसे तैयार करें?

  • मूंगफली- धनिया की चटनी को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें मूंगफली को डालकर अच्छे से भूनें. इसे आप एक प्लेट में निकाल लें. जब ये ठंडा हो जाए तो आप मूंगफली का छिलका हटा लें. 
  • अब आप हरा धनिया को लें और अच्छे से धोकर साफ कर लें. लहसुन की कलियों का छिलका हटा लें. 
  • चटनी तैयार करने के लिए आप मिक्सी जार में धनिया की पत्ती, लहसुन की कलियां और मूंगफली को डाल दें. इसके बाद आप हरी मिर्च को काटकर डाल दें. कद्दूकस किया हुआ अदरक को भी डाल दें. अब पानी डालकर बारीक पीस लें. 
  • चटनी को आप कटोरे में निकाल लें. अब इसमें आप स्वादानुसार नमक और नींबू का रस मिला दें. 

यह भी पढ़ें- Gud Makhana Recipe: घर आए दोस्तों के लिए बनाएं कुछ मीठा, झटपट तैयार करें गुड़ मखाना

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola