ePaper

Parenting Tips: बचपन से ही बच्चों को रखें इन चीजों से दूर, तभी बनेंगे स्वस्थ और बेहतर इंसान

Updated at : 02 Apr 2025 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips

Parenting Tips

Parenting Tips: जब बच्चे गलत आदतों को अपनाते हैं, तो वे बड़े होने तक इन्हें बनाए रखते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए, आज हम आपको उन महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पेरेंट्स को अपने बच्चों को सिखाने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

Parenting Tips: पेरेंट्स अपने बच्चों को बेहतर और स्वस्थ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. इसके लिए वे बचपन से अपने बच्चों को अच्छी और बुरी चीजों के बारे में बताते हैं. लेकिन कई बार अनजाने में की गई गलतियों के कारण बच्चों में गलत आदतें विकसित हो जाती हैं, जो उनके स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती हैं. जब बच्चे इन गलत आदतों को अपनाते हैं, तो वे बड़े होने तक इन्हें बनाए रखते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए, आज हम आपको उन महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पेरेंट्स को अपने बच्चों को सिखाने से बचना चाहिए.

फोन और टीवी

कई बार पेरेंट्स छोटे बच्चों को बहलाने के लिए फोन दे देते हैं या टीवी के सामने छोड़ देते हैं. इससे बच्चे कुछ देर के लिए शांत तो रहते हैं, लेकिन इससे बच्चों को इसकी आदत लगना शुरू हो जाती है. फिर यह उनकी आंखों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है. साथ ही, बच्चे फोन और टीवी से देखकर गलत चीजें भी जल्दी सीख लेते हैं. इसलिए, बच्चों को फोन या टीवी दिखाने के बजाय खिलौनों के साथ व्यस्त रखना ज्यादा उचित होगा.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: इन 3 बातों के लिए कभी न करें बच्चों को फोर्स, जिंदगी भर पछताएंगे

जंक फूड्स

जंक फूड्स से बच्चों को दूर रखना चाहिए. जंक फूड बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है. इसके साथ ही, जंक फूड खाने के बाद कई बार बच्चे इसकी जिद करते हैं और घर पर बना हुआ स्वस्थ खाना नहीं खाते. इसलिए, जंक फूड की आदत बच्चों को नहीं लगानी चाहिए.

अनुशासनहीनता

यह बहुत जरूरी है कि बच्चों को बचपन से ही अनुशासन में रहने की आदत डाली जाए. इससे उनमें समय प्रबंधन, जिम्मेदारी और आत्म-नियंत्रण की क्षमता विकसित होती है, जो उनके भविष्य के लिए बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: सिर्फ पढ़ाई ही जरुरी नहीं, बच्चों को स्मार्ट और इंटेलीजेंट बनाने के लिए करें ये काम

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: हर मां बाप बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 जरूरी चीजें, तभी भविष्य में बनेंगे बेहतर इंसान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola