Parenting Tips: टीनएज बच्चों से रिश्ता कैसे मजबूत बनाएं पैरेंट्स? अपनाएं ये जरूरी बातें
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 02 Aug 2025 8:11 AM
parenting tips ( AI generated image)
Parenting Tips: टीनएज एक ऐसा समय है जब बच्चा कई बदलाव से गुजरता है. ऐसे समय में पैरेंट्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. अगर आपका बच्चा भी बड़ा हो रहा है तो आप भी इन बातों का ध्यान रखें.
Parenting Tips: टीनएज यानी किशोरावस्था जीवन का एक ऐसा दौर होता है जहां पर बच्चे बचपन से युवावस्था की ओर कदम बढ़ा रहे होते हैं. ये एक बहुत ही नाजुक दौर होता है और पैरेंट्स के लिए भी चुनौती भरा होता है. इस उम्र में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. ऐसे समय में पैरेंट्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. टीनएज बच्चों के साथ सही ढंग से बातचीत, धैर्य और समझदारी से किया गया व्यवहार बच्चे को बेहतर इंसान बनाने में मदद करेगा. इस समय में बच्चे की परवरिश में खास ध्यान देने की जरूरत है. अगर आपका बच्चा भी बड़ा हो रहा है तो आप इन बातों का ध्यान जरूर रखें.
टोकने से बचें
टीनएज के दौरान कई बदलाव देखने को मिलते हैं. इस उम्र में हर समय डांटना या टोकना अच्छा नहीं है. इस बात का ख्याल रखें कि बच्चे बड़े हो रहे हैं. बात-बात पर बच्चे को टोकना उन्हें आपसे दूर कर सकता है. बच्चों की बातों को सुने और समझने की कोशिश करें. अपनी बात को भी बच्चे को समझाएं.
यह भी पढ़ें– Parenting Tips: जब बच्चा बात न माने तो अपनाएं ये असरदार उपाय
खुले दिल से बात करें
किशोरावस्था में बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार रखें जिससे वे अपने अनुभव, डर और सपने आपके साथ शेयर कर सकें. बच्चों से दोस्ती जैसा रिश्ता बनाएं जिससे वे अपनी बात बेझिझक आपको बता पाएं. जब वे आपसे खुलकर बात करेंगे तभी आप उन्हें सही सलाह दे पाएंगे.
जिम्मेदारी के बारे में बताएं
इस उम्र में बच्चों को थोड़ी आजादी दें. उन्हें कुछ फैसले लेने की आजादी दें. लेकिन आजादी के साथ बच्चों को जिम्मेदारी के बारे में भी बताएं. बच्चों को यह भी सिखाएं कि हर फैसले की एक जिम्मेदारी होती है.
उदाहरण बनें
बच्चे पैरेंट्स को देखकर ही कई बातों को सीखते हैं. इसलिए आप खुद भी सही व्यवहार करें जो आप बच्चे में देखना चाहते हैं.
सपोर्ट दें
इस उम्र में बच्चे को इमोशनल सपोर्ट दें. बच्चे को अपने विचार रखने दें और आप भी उनकी बातों को सुने.
यह भी पढ़ें– Parenting Tips: बच्चों के सुनहरे भविष्य की चाबी है पैरेंट्स के ये तरीके, अपनाएं ये आदतें
यह भी पढ़ें– Parenting Tips: सभी करेंगे बच्चे की तारीफ, परवरिश में नहीं भूलें ये अहम बातें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










