Parenting Tips: जब बच्चा बात न माने तो अपनाएं ये असरदार उपाय

Updated:
विज्ञापन
parenting tips

parenting tips ( AI generated tips)

Parenting Tips: जब बच्चा आपकी बात को बार-बार अनसुना करता है और बात को नहीं मानता है तो इस स्थिति से पैरेंट्स परेशान हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: माता-पिता बनना लाइफ के सबसे खूबसूरत अनुभव में से एक है. बच्चे की परवरिश एक बड़ी जिम्मेदारी है और सभी पैरेंट्स बच्चे को अच्छी परवरिश देना चाहते हैं. जब बच्चा आपकी बात को बार-बार अनसुना करता है और बात को नहीं मानता है तो इस स्थिति से पैरेंट्स परेशान हो जाते हैं और उनकी ये शिकायत रहती है कि बच्चा बात नहीं मानता है. कई बार ऐसा होता है कि इस कारण से पैरेंट्स को गुस्सा आ जाता है और वे अपना आपा खो देते हैं. अगर आपका बच्चा भी बात नहीं मानता है तो आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से. 

बच्चे के समझने की कोशिश करें 

हर उम्र के बच्चे अलग होते हैं. ऐसे में ये जरूरी है कि उन्हें समझने कि क्योंकि हर बच्चे की सोच, समझ और भावनाएं भी अलग होती हैं. अगर आपका बच्चा बात नहीं मानता है तो उसे समझने की कोशिश करें और उम्र के हिसाब से बच्चों को समझाएं.

यह भी पढ़ेंParenting Tips: पढ़ाई करने को लेकर बहाने बनाता है बच्चा, इन टिप्स से मोटिवेट करें

चीजों को समझाएं

बच्चा अगर बात नहीं मानता है तो उसके साथ आराम से बैठे और सीधे और सरल शब्दों में बच्चों को गलती बताएं और सही व्यवहार करने की सीख दे. बच्चों के साथ जब कम्युनिकेट करें तो डांटने के बजाय आप प्यार और स्पष्ट तरीके से बात को रखें.

आराम से चीजों को हैंडल करें

बच्चा जब बात नहीं मानता है तो अक्सर पेरेंट्स को गुस्सा आ जाता है. इस वजह से वे बच्चों पर गुस्सा होते या फिर चिल्लाने लगते हैं. इसका बुरा प्रभाव बच्चों पर पड़ता है. आप शांति से चीजों को हैंडल करें. 

अच्छे व्यवहार को बढ़ावा दें

अगर बच्चा अच्छे से व्यवहार है या व्यवहार में सुधार दिखा रहा है तो आप उसकी तारीफ जरूर करें. इससे वह अच्छे व्यवहार को दोहराना सीखेगा. 

यह भी पढ़ें– Parenting Tips: बच्चों के सुनहरे भविष्य की चाबी है पैरेंट्स के ये तरीके, अपनाएं ये आदतें

यह भी पढ़ें– Parenting Tips: सभी करेंगे बच्चे की तारीफ, परवरिश में नहीं भूलें ये अहम बातें

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola