Parenting Tips: इन चीजों को लेकर कभी भी न उड़ाएं अपनी बेटी का मजाक, इमोशनली हो जाती हैं कमजोर

Updated at : 02 May 2025 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
parenting advice

Pic credits: pexels

Parenting Tips: कई बार हम अनजाने में कुछ चीजों को लेकर अपनी बेटी का मजाक उड़ा देते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपनी बेटी का मजाक कभी नहीं उड़ाना चाहिए.

विज्ञापन

Parenting Tips: माता-पिता कई बार फ्रेंडली होने के या फिर मजाक में मूड में रहने की वजह से अपनी बेटी से कुछ ऐसी चीजें कह देते हैं जिनका असर उनके दिमाग पर काफी गहरा पड़ता है और इन बातों का छाप उसके दिल और दिमाग पर जीवनभर रह जाते हैं. आपकी बेटी के साथ ऐसा कुछ न हो आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लेकर आपको कभी भी अपनी बेटी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए या फिर उसे चिढ़ाना भी नहीं चाहिए. चलिए जानते हैं विस्तार से.

उसके लुक को लेकर न उड़ाएं मजाक

आपको कभी भी अपनी बेटी के लुक, वजन, स्किन, बालों या फिर हाइट को लेकर कभी उसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए और न उसे चिढ़ाना चाहिए. आपका छोटा सा कमेंट उसकी लुक को लेकर उसके कॉन्फिडेंस को पूरी तरह से डैमेज कर देता है. आपकी छोटी सी गलती उसे जीवनभर इनसिक्योर बनाकर रख देता है.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

उसके इमोशंस का न उड़ाएं मजाक

अपनी बेटी से भूलकर भी ये न कह दें कि तुम कितनी सेंसिटिव हो. जब आप ऐसा कहते हैं तो आपकी बेटी अपनी भावनाओं को लेकर शर्मिंदा हो जाती है. इसकी जगह पर आपको अपनी बेटी से उसके इमोशंस को एक्सप्रेस करने के लिए कहना चाहिए.

उसकी पसंद की चीजों का

आपकी अपनी बेटी का मजाक कभी भी उसकी पसंद की चीजों को लेकर नहीं उड़ाना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि आपकी बेटी को डांस करना, किताबें पढ़ना या फिर खाना पकाना काफी पसंद होता है. ऐसे में पैरेंट्स हंसी-मजाक में उसे चिढ़ा देते हैं या फिर कुछ ऐसा कह देते हैं जिससे वह अपनी पसंद की चीजों को करना बंद कर देती है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने पापा से क्यों सबसे ज्यादा प्यार करती हैं बेटियां? कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

उसके गोल्स या फिर ड्रीम्स को लेकर

आपको अपनी बेटी का मजाक कभी भी उसके सपनों को लेकर या फिर उसके गोल्स को लेकर नहीं उड़ाना चाहिए. अपनी बेटी से कभी भी यह न कहें कि उसके सपने काफी बड़े हैं और वह उसे पूरा नहीं कर सकती है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी बेटी का खुद पर भरोसा खत्म होता चला जाता है.

उसके दोस्तों को लेकर

आपको कभी भी अपनी बेटी का मजाक उसके दोस्तों को लेकर नहीं उड़ाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी बेटी शर्मिंदा होकर अपने दोस्तों से भी दूर हो जाती है. बता दें जीवन में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ पैरेंट्स का ही नहीं बल्कि दोस्तों का भी साथ काफी जरूरी होता है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने स्मार्टनेस से सभी को पीछे छोड़ देंगे आपके बच्चे, बिना देर किये इन टिप्स को करें फॉलो

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola