1 साल से अधिक का हो गया है बच्चा, लेकिन खाना खाने में करता है नखरा तो अपनाएं ये स्मार्ट ट्रिक्स

Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Jul 2025 10:13 PM

विज्ञापन

Pic Credit- Freepik

Parenting Tips For Kids: अगर आपका बच्चा एक साल से ज्यादा का हो गया है लेकिन खाना खाने में नखरे करता है, तो घबराएं नहीं. यह कई कारणों से हो सकता है- जैसे टेस्ट न बन पाना, जिद्दी स्वभाव या पाचन की गड़बड़ी. इस लेख में जानें ऐसे आसान और असरदार ट्रिक्स जो बच्चे की भूख बढ़ाने और खाने की आदत सुधारने में आपकी मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips For Kids: बच्चे के जन्म के बाद से माता पिता को ये इंतजार रहता है कि कब उनका बेटा या बेटी घर का खाना खाना शुरू कर दें. लेकिन कई बच्चों में ये देखने को मिलता है कि एक साल से अधिक होने के बाद भी बच्चा चावल, दाल और सब्जी को देखकर मुंह मोड़ लेता है. या फिर एक दो निवाला लेने के बाद वे खाना छोड़ देते हैं. इस वजह से वे परेशान हो जाते हैं कि वे क्या करें. लेकिन घबराने की बजाय समझदारी से काम लेने की जरूरत होती है. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजहें और समाधान.

क्या है इसके पीछे की वजह?

टेस्ट डेवलप न होना: बच्चे की स्वाद ग्रंथियां पूरी तरह विकसित नहीं होती हैं, इसलिए उसे कई चीजें पसंद नहीं आती है.

जिद्दी स्वभाव: बच्चा अगर देखता है कि कोई चीज खिलाने के लिए जोर दिया जा रहा है, तो वह जिद में आकर खाना बंद कर सकता है.

डायजेस्टिव सिस्टम की कमजोरी: कई बार बच्चे अपने डायजेस्टिव सिस्टम की कमजोरी की वजह से खाना खाने में नखरा करते हैं. जैसे पेट ठीक से साफ न होना, गैस बनना या कब्ज की समस्याओं की वजह से भी उन्हें भूख नहीं लगती है.

दांत निकलना: जब बच्चे के दांत निकलते हैं तो उसे दर्द और जलन होती है, जिसकी वजह से वो खाना नहीं चाहता.

Also Read: Parenting Tips: लाख डिस्ट्रेक्शंस के बावजूद भी नहीं भटकेगा बच्चे का दिमाग, फोकस को बेहतर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

क्या करें माता-पिता?

खिलाने का तरीका बदलें

बच्चों का खाना खाने के लिए जबर्दस्ती न करें. जब वह भूखा हो, तभी उसे खाने के लिए बुलाएं. रंग-बिरंगे, मजेदार शेप वाले खाना को देखकर बच्चा आकर्षित होता है.

खाना बनाएं रोचक

खिचड़ी, उपमा, सूजी हलवा, दाल-चावल या फ्रूट कटलेट जैसे व्यंजन स्वाद के साथ पौष्टिक भी होते हैं. उन्हें छोटे-छोटे बाइट्स में खिलाएं.

बच्चे की पसंद जानें

हर दिन नया एक्सपेरिमेंट करें और देखें कि बच्चा किस चीज की ओर आकर्षित होता है. हो सकता है वो मीठा पसंद करता हो या थोड़ा तीखा.

खुद भी साथ बैठें
बच्चा माता-पिता को देखकर बहुत कुछ सीखता है. अगर आप खुद बैठकर खाएंगे, तो बच्चा आपकी नकल करेगा.

फिक्स टाइम बनाएं
हर दिन एक तय समय पर खाना देना जरूरी है, वरना भूख की आदत खत्म हो जाती है. खाने से पहले बहुत ज्यादा स्नैकिंग भी न करें.

खेल-खेल में खाना खिलाएं
खिलाते समय उसे कोई छोटी कहानी सुनाएं या खिलौना देकर उन्हें व्यस्त रखें, ताकि उसका ध्यान खाने से हटे और वह बिना जिद खा लें.

कब डॉक्टर से मिलें?

अगर आपका बच्चा लगातार 1-2 महीने से कुछ भी ठीक से नहीं खा रहा या वजन कम होने के साथ कमजोर दिखता है तो एक बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना जरूरी है. हो सकता है उसके शरीर में आयरन, कैल्शियम या जिंक की कमी हो, जो भूख कम कर देती है.

Also Read: Parenting Tips: बच्चों का भविष्य होगा बेहतर और उज्जवल, 3 से 6 साल की उम्र के बीच जरूर करवाएं ये काम

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola