Parenting Tips: बच्चों का भविष्य होगा बेहतर और उज्जवल, 3 से 6 साल की उम्र के बीच जरूर करवाएं ये काम

Updated:
विज्ञापन
parenting tips new

AI generated image

Parenting Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हर पैरेंट को अपने बच्चों को 3 से लेकर 6 साल की उम्र के बीच जरूर सिखानी चाहिए. इन चीजों को सिखाकर आप उनके भविष्य को बेहतर बना सकते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि उनके बच्चे का जो भविष्य हो वह बेहतर और उज्जवल हो. अपनी इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए अक्सर पैरेंट्स उनकी सभी जरूरतों को पूरा करते हैं और इस बात को भी ध्यान में रखते हैं कि उसे किसी भी चीज की कोई कमी न रह जाए. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे अपने आने वाले समय में या फिर भविष्य में सफल हों तो ऐसे में आपको उन्हें कुछ चीजों को छोटी उम्र में सिखा देना चाहिए. जब आपके बच्चे छोटी उम्र में ही इन चीजों को सीख लेते हैं तो उनका भविष्य उज्जवल भी होता है और बेहतर भी, आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चों को 3 से 6 साल की उम्र के बीच जरूर सिखा देना चाहिए.

पौधों में पानी डालना सिखाएं

अगर आपके बच्चों की उम्र 3 से 6 साल के बीच है तो आपको उन्हें पौधों में पानी डालना जरूर सिखाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो वे प्रकृति से जुड़ाव महसूस करते हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: क्या होगा जब आप अपने बच्चों को पहनाने लगेंगे चांदी? जानें चौंकाने वाले फायदे

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: कहीं आपका बच्चा भी तो बुरी संगति में तो नहीं है फंसा? इन संकेतों से लगाएं पता

गंदगी साफ करना खुद सिखाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे जीवन में आगे चलकर एक बेहतर इंसान बने तो ऐसे में आपको उन्हें खुद का कचरा खुद साफ करने की आदत डलवाएं. अगर आपका बच्चा कुछ भी खा रहा है तो उसका पैकेट भी आपको उसे खुद उठाने की आदत डलवानी चाहिए.

बिखरे हुए खिलौनों को समेट कर रखना

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे अपनी जिम्मेदारियों को समझें तो ऐसे में आपको उन्हें अपने बिखरे हुए खिलौनों को भी खुद ही समेटकर रखने की आदत डलवानी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आगे चलकर वे अपने खिलौनों को बिखराते भी कम हैं और उन्हें अच्छे से रखना भी सीख जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

खुद के बर्तनों को धोना

आपको अपने बच्चों को 3 से 6 साल के बीच खुद का झूठा बर्तन खुद धोना सिखाना चाहिए. अगर वे बर्तनों को सही से धो नहीं पा रहे हैं तो कम से कम उन्हें बर्तनों को खुद सिंक में जाकर रखवाने की आदत जरूर डलवाएं.

जूतों को सही जगह पर रखना

आपको अपने बच्चों को बाहर से आने के बाद जूतों को सही जगह पर रखने की आदत डलवानी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे घर को और अपने आसपास की जगह को साफ रखना सीख जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: हर सुबह स्कूल जाने के लिए खुद उठकर तैयार होगा आपका बच्चा, पेरेंट्स को नहीं करनी पड़ेगी मेहनत

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola