Parenting Tips: सुबह इन गलतियों की वजह से बच्चों का पूरे दिन पढ़ाई में नहीं लगता मन, देर होने से पहले करें सुधार

Updated:
विज्ञापन
parenting tips

pic credits: unsplash

Parenting Tips: आज हम आपको सुबह की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चों के साथ दोहराने से बचना चाहिए. इन गलतियों की वजह से आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है.

विज्ञापन

Parenting Tips: अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो ऐसे में आपको उनके सुबह का खास ख्याल रखना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि सुबह के समय एक छोटी सी गलती और उन्हें पूरे दिन पढ़ाई में मन नहीं लगता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बच्चों के दिन की शुरुआत जैसी होती है उनका पूरा दिन भी वैसा ही जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आपको सुबह के समय हर कीमत पर करने से बचना चाहिए. अगर आप इन गलतियों को समय रहते सुधारते नहीं है तो उनका मन पूरे दिन पढ़ाई में लगता नहीं है. तो चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

सुबह देर से उठने देना

अगर आपके घर पर बच्चे हैं और वे देर से सोकर उठते हैं तो आपको जल्द से जल्द उनकी इस आदत को सुधारना चाहिए. जब बच्चे देर से सोकर उठते हैं तो ऐसे में उनका पूरा दिन भाग-दौड़ और हड़बड़ी में बीतता है. देर से सोकर जब वे उठते हैं तो ऐसे में उनका मूड खराब रहता है और इस वजह से उनका मन पढ़ाई में भी नहीं लगता है.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: रात में बच्चों के कपड़े घर से बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बेटों के लिए क्यों खास होती है उनकी मां? जानें कारण

बिना कुछ खिलाये स्कूल भेजना

अगर आप अपने बच्चे को स्कूल भेज रहे हैं तो उन्हें पहले कुछ खिला जरूर दें. जब आपके बच्चे बिना कुछ खाए स्कूल चले जाते हैं तो उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है और साथ ही उनके सेहत पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. ऐसा करने से वे पूरे दिन थकावट भी महसूस करते हैं.

डांटकर या गुस्साकर तैयार करना

सुबह के समय बच्चे थोड़े ज्यादा जिद्दी हो जाते हैं. ऐसे में कई बारे पैरेंट्स उन्हें डांट भी देते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो उनके दिमाग पर बुरा असर पड़ता है और उनका मन पढ़ाई लिखाई करने में लगता नहीं है.

ज्यादा स्क्रीनटाइम

अगर आप सुबह उठते साथ अपने बच्चों के हाथों में मोबाइल फोन या फिर टीवी का रिमोट दे देते हैं तो आपको यह गलती करने से बचना चाहिए. आपकी यह गलती उनके ध्यान को भटकाने और फोकस को बिगाड़ने का काम करती है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: क्यों बच्चों को नहीं सोना चाहिए मां-बाप के साथ? जानें इससे होने वाले नुकसान

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola