बचपन में बच्चों को जरूर सीखा दें ये 5 आदतें, सब लोग कहेंगे- वाह! संस्कार तो उम्र से बड़े हैं
Published by : Sameer Oraon Updated At : 20 Aug 2025 10:02 PM
मां के साथ एक बेटी, Pic Credit- Chatgpt
Parenting Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा सफल और अच्छे संस्कारों वाला बने. बचपन में डाली गई छोटी-छोटी आदतें बच्चे के स्वभाव और भविष्य को आकार देती हैं. जानें 5 जरूरी आदतें जो बच्चों को संस्कारी और जिम्मेदार बना सकती हैं.
Parenting Tips: हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा जीवन में सफल हो और अच्छे संस्कारों वाला इंसान बने. बचपन में डाले गए संस्कार ही बच्चे के भविष्य की नींव होते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों की परवरिश में रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें ही उनके स्वभाव और जीवनशैली पर गहरा असर डालती हैं. आइए जानते हैं ऐसी 5 आदतें जो आपके बच्चे को संस्कारी और जिम्मेदार बना सकती हैं.
सुबह-शाम नमस्ते या प्रणाम की आदत डालें
बच्चों को अपने बड़ों का आदर करना सिखाएं. सुबह उठते ही और बाहर से लौटने पर नमस्ते या प्रणाम करने की आदत उन्हें संस्कारी बनाती है.
भोजन से पहले और बाद में हाथ धोना
स्वच्छता और अनुशासन बच्चों के जीवन का अहम हिस्सा है. उन्हें हमेशा खाने से पहले और बाद में हाथ धोने की आदत डालें. यह न केवल सेहत बल्कि अनुशासन की भावना भी सिखाता है.
चीजों को सही जगह पर रखना
खिलौने, किताबें या कपड़े जो चीजें जहां से उठाई गई है, उसे वापस वहीं रखने की आदत बच्चों को सिखाएं. इससे उनमें जिम्मेदारी और व्यवस्थित रहने की आदत विकसित होती है.
धन्यवाद और माफी कहना
बच्चों को ‘Thank You’ और ‘Sorry’ जैसे शब्दों का सही इस्तेमाल सिखाएं. ये शब्द उनके अंदर विनम्रता और संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं.
समय पर पढ़ाई और सोने-जागने की दिनचर्या
बच्चों के लिए एक नियमित रूटीन बेहद जरूरी है. समय पर पढ़ाई करना, खेलना और सोना-जागना उनके जीवन में अनुशासन और संतुलन बनाए रखता है.
Also Read: सुबह उठने के साथ बच्चों को कहें ये 5 बातें, बच्चे की पर्सनालिटी ऐसा निखारेगा कि सब हो जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










