Paneer Pancake Recipe: टिफिन और सुबह के नाश्ते में तैयार करना है कुछ खास, तो बनाएं पनीर पैनकेक

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

paneer pancake recipe ( AI Image)

Paneer Pancake Recipe: अगर आपके पास सुबह में टाइम कम है और जल्दी से आपको नाश्ता और बच्चों का लंच बॉक्स तैयार करना है तो आप पनीर पैनकेक की रेसिपी को बना सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Paneer Pancake Recipe: अक्सर सुबह उठने के बाद समझ नहीं आता कि नाश्ता में क्या बनाया जाए और बच्चों को लंचबॉक्स में क्या दिया जाए जिसे बच्चे भी चाव से खा पाएं? अगर आपको भी सुबह में इसी बात की टेंशन रहती है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो टेस्टी भी हो, आसानी से बन जाए और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान भी ले आए तो आप पनीर पैनकेक की रेसिपी को बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं पनीर पैनकेक बनाने की आसान रेसिपी. 

पनीर पैनकेक के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पनीर- एक कप
  • चावल का आटा- 3 बड़े चम्मच
  • शिमला मिर्च- एक बारीक कटा हुआ
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- एक बारीक कटा हुआ
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच 
  • बेसन- एक कप
  • पत्ता गोभी- एक कप बारीक कटा हुआ
  • गाजर- एक कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • स्वीट कॉर्न- आधा कप
  • पानी- जरूरत अनुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें- Dosa Recipe Ideas: डोसा के हैं शौकीन, तो जरूर ट्राई करें ये 7 तरह के क्रिस्पी डोसा, खाने के बाद भूल नहीं पाएंगे इनका स्वाद

पनीर पैनकेक को कैसे तैयार करें?

  • पनीर पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले आप बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हुई पत्ता गोभी, बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च, दरदरा किया हुआ स्वीट कॉर्न, कद्दूकस किया हुआ गाजर को एक बड़े बर्तन में डाल दें.
  • अब इसमें आप बेसन, चावल का आटा, काली मिर्च का पाउडर, धनिया पाउडर और धनिया पत्ती को डाल दें. इसमें अब आप कद्दूकस किया हुआ पनीर और नमक को डालकर मिक्स करें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सभी चीजों को मिला लें. बैटर को गाढ़ा रखें.
  • अब एक तवा को गर्म करें और एक चम्मच तेल डालें. अब एक बड़े चम्मच की मदद से बैटर को तवे पर डालें और चम्मच की मदद से गोल आकार में फैला दें. इसे आप धीमी आंच पर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक पका लें. 

पनीर पैनकेक को किसके साथ सर्व किया जा सकता है?

पनीर पैनकेक को आप टोमेटो सॉस या चटनी के साथ सर्व करें.

पनीर पैनकेक को कितने टाइम में तैयार कर सकते हैं?

पनीर पैनकेक को आप 15-20 मिनट में बना सकते हैं.

पैनकेक का बैटर ज्यादा पतला हो जाए तो क्या करें?

अगर बैटर ज्यादा पतला हो जाए तो आप इसमें बेसन को मिक्स कर दें.

यह भी पढ़ें- Moong Dal Dahi Vada: इस स्पेशल रेसिपी से बनाएं सुपर सॉफ्ट और स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा, खट्टा मीठा स्वाद जो जीत लेगा हर किसी का दिल

यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola