बेटे के लिए चाहिए ऐसा नाम जो सुनते ही लगे राजकुमार जैसा? ये 30 नाम देखकर पूरी हो जाएगी आपकी तलाश
cute and royal baby boy names Ai image
Baby Boy Names: घर में बेटे के जन्म के साथ खुशियों का माहौल बन जाता है और फिर शुरू होती है उसके लिए एक प्यारा सा नाम चुनने की तलाश. अगर आप भी अपने बेटे के लिए ऐसा नाम चाहते हैं जो सुनने में क्यूट हो और जिसका अर्थ भी रॉयल हो, तो ये 30 नाम आपके काम आ सकते हैं.
Baby Boy Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो पूरा घर और परिवार जश्न मनाने लग जाता है. उसकी मासूम आंखें और प्यारी सी मुस्कान पूरे घर में एक अलग रोशनी बिखेर देती है. इस छोटे से बच्चे को सभी बिल्कुल ही एक राजकुमार की तरह मानते हैं इससे प्यार भी करते हैं. घर पर बेटे का जन्म होने पर सिर्फ खुशियां ही नहीं आती हैं, कई तरह की जिम्मेदारियां भी आती हैं. इन्हीं में से एक जिम्मेदारी होती है इस बच्चे के लिए एक अच्छा सा नाम चुनने की.
आज के समय में हर माता-पिता की चाहत होती है कि उनके बच्चे का नाम ऐसा हो जो बोलने में भी बहुत ही प्यारा लगे और साथ ही उस नाम का जो अर्थ हो, वह भी बिल्कुल राजा-महाराजाओं की तरह रॉयल हो. अगर आप भी अपने घर के चिराग के लिए एक ऐसा ही नाम तलाश रहे हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपकी इस खोज में काफी मदद कर सकती है. आज हम आपकी इस उलझन को दूर करने के लिए 30 ऐसे बेहतरीन नाम लेकर आए हैं जो सुनने में बहुत ही क्यूट लगते हैं और इनका अर्थ भी बहुत ही रॉयल निकलता है. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके खास अर्थ.

आपके बेटे के लिए 30 बेहद ही क्यूट और रॉयल नाम
- अयांश: इस नाम का अर्थ होता है 'सूरज की पहली किरण' या भगवान का दिया हुआ रूप.
- आरव: इस नाम का अर्थ होता है शांत और समझदार इंसान. यह नाम आज के समय में बहुत फेमस है, लेकिन इसमें एक अलग ही रॉयल अंदाज़ है.
- अथर्व: यह भगवान गणेश का ही एक नाम है, जिसे आजकल के माता-पिता बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
- आदित्य: इस नाम का अर्थ होता है सूरज. यह एक ऐसा नाम है जो कभी पुराना नहीं होता और सुनने में काफी रोबदार लगता है.
- अयान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का दिया तोहफा या अच्छी किस्मत.
- अहान: सुबह-सुबह की पहली रोशनी को अहान कहते हैं. यह नाम सुनने में बहुत ही मॉडर्न लगता है.
- अथर्वित: जो इंसान कभी हार न माने और हमेशा जोश से भरा रहे, उसे अथर्वित कहते हैं.
- कियांश: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर का रूप या जिसमें सारी अच्छी आदतें हों. यह नाम सुनने में एकदम नया और अलग लगता है.
- कबीर: इस नाम का अर्थ होता है महान या ताकतवर.
- गुरिक: यह भगवान से जुड़ा हुआ एक नाम है, जो सुनने में बहुत शांत और प्यारा लगता है.
- जयवर्धन: इस नाम का अर्थ होता है जो हमेशा जीत हासिल करता रहे.
- जयान: इस नाम का अर्थ होता है जीत या सफलता पाने वाला. यह बोलने में बहुत आसान और छोटा नाम है.
- कनिष्क: यह इतिहास के एक बहुत बड़े और महान राजा का नाम है, जो आज भी बहुत ट्रेंड में है.
- दिव्यांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का एक खास और पवित्र हिस्सा. यह नाम बोलने में जितना सुंदर है, इसका मतलब भी उतना ही गहरा है.
- देवराज: इस नाम का अर्थ होता है देवताओं का राजा इंद्रदेव.
- निशिथ: इस नाम का अर्थ होता है आधी रात या एकदम शांत माहौल।
- निर्वेद: इस नाम का अर्थ होता है जो ईश्वर की तरफ से मिला हुआ एक प्यारा सा तोहफा हो.
- प्रयाण: इस नाम का अर्थ होता है किसी नई और अच्छी शुरुआत की तरफ बढ़ना.
- पार्थ: यह महाभारत के अर्जुन का एक नाम था और यह सिंपल होकर भी बहुत मजबूत लगता है.
- परम: इस नाम का अर्थ होता है जो सबसे अच्छा या सबसे बड़ा हो.
- रणवीर: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो मैदान में बहादुरी दिखाए या जिसे किसी से डर न लगे.
- रेयांश: इस नाम का अर्थ होता है सूरज की पहली किरण या भगवान विष्णु का एक रूप.
- विराज: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो इस पूरी दुनिया में सबसे बड़ा और चमकने वाला हो.
- वेदांत: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसे बहुत अच्छा ज्ञान हो. यह नाम हमारी पुरानी संस्कृति से जुड़ा है, फिर भी काफी मॉडर्न लगता है.
- विहान: इस नाम का अर्थ होता है नई सुबह या एक नई शुरुआत.
- शौर्य: इस नाम का अर्थ होता है निडरता, हिम्मत और बहादुरी.
- शिवांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का अंश.
- युवान: इस नाम का अर्थ होता है मजबूत, जवान और एनर्जी से भरा हुआ.
- हृदान: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसका दिल बहुत बड़ा और साफ हो.
- रुद्र: यह भगवान शिव का एक शक्तिशाली और बहुत ही सुंदर नाम है.
ये भी पढ़ें: बेटे के लिए चाहिए सबसे हटकर नाम? ये 30 मॉडर्न और यूनिक नाम देखकर खत्म हो जाएगी आपकी तलाश
ये भी पढ़ें: अगस्त के महीने में हुआ है बेटे का जन्म? उसके लिए ये 30 खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम कर लें शॉर्टलिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










