पालक उबालने पर नहीं होगा काला, आजमाएं शेफ रणवीर के टिप्स

Updated:
विज्ञापन
palak boiling tips

पालक के पत्ते (Image- canva)

Palak Boiling Tips: आप भी पालक उबालते हैं लेकिन इसका रंग काला पड़ जाता है तो शेफ रणवीर के इन टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Palak Boiling Tips: पालक का इस्तेमाल करके कई तरह की सब्जी जैसे पालक पनीर, आलू पालक या कॉर्न पालक को बनाया जाता है. ये डिशेज खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती हैं. लेकिन अक्सर लोग पालक को सही तरीके से नहीं उबाल पाते हैं. इसका नतीजा यह होता है कि पालक काला हो जाता है. इससे बनी सब्जी का रंग फीका पड़ जाता है और सब्जी देखने में उतनी अच्छी नहीं लगती है. सही तरीके से उबला हुआ पालक हरा और फ्रेश दिखता है. साथ ही इसका स्वाद भी बेहतर होता है. पालक के रंग को बनाए रखने के लिए आप छोटे छोटे टिप्स अपना सकते हैं. आइए जानते हैं पालक उबालने का सही तरीका. 

पालक उबालने का सही तरीका

  • पालक को उबालने से पहले आप पालक के पत्तों को अच्छे से धो लें. पालक के मोटे स्टेम को हटा लें और पत्तों को काट लें. 
  • पालक उबालने से पहले आप बर्फ वाले ठंडे पानी को रख लें.
  • अब आप पालक उबालने के लिए बर्तन में पानी को गर्म करें. पानी में अच्छा उबाल आना चाहिए. इसके बाद आप पालक के पत्तों को डाल दें. पालके के पत्तों का हरा रंग बचाने के लिए आप पानी में बेकिंग सोडा को डाल सकते हैं. 
  • पालक को पकाते टाइम नहीं ढकें. ढकने से टेंपरेचर हाई चला जाता है और पालक काला हो सकता है. 
  • पालक को थोड़ी देर उबालने के बाद आप इसे सीधे बर्फ के पानी में डाल दें. इसके बाद आप इसे अच्छे से मिला लें. अब पानी को हटा दें. पालक को मिक्सर जार में डाल दें. इसमें आप बर्फ के टुकड़े और 1-2 बंद तेल का डाल दें जिससे कि पालक का कलर बना रहे. अब इस पेस्ट का यूज आप सब्जी बनाने में कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Vegetable Pancake Recipe: नखरे छोड़, बच्चे कर देंगे प्लेट साफ, सूजी से बनाएं वेजिटेबल पैनकेक

यह भी पढ़ें- Rice Chips: चावल से बनाएं ये लाजवाब चिप्स, हर बाइट में क्रंच और स्वाद

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola