Rice Chips: चावल से बनाएं ये लाजवाब चिप्स, हर बाइट में क्रंच और स्वाद

Rice chips ( AI Image)
Rice Chips: अगर आप भी ऐसे स्नैक का मजा लेना चाहते हैं जो खाने में टेस्टी और कुरकुरा हो तो चिप्स एक परफेक्ट ऑप्शन है. आप घर पर आसानी से चिप्स बना सकते हैं और इसे खाने के साथ या फिर चाय के साथ एन्जॉय कर सकते हैं.
Rice Chips: पापड़ और चिप्स ऐसी चीजें हैं जो किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ा देती है. घर के बने चिप्स की बात ही कुछ और होती है. इनको आप स्नैक्स के तौर पर भी शाम की चाय के साथ ले सकते हैं. घर के बने चिप्स बच्चों को भी पसंद आते है. आप अलग-अलग चीजों से चिप्स को तैयार कर सकते हैं जैसे आलू के चिप्स, कच्चे केले के चिप्स. पर क्या आपने कभी चावल के चिप्स को ट्राई किया है? चावल से बने यह चिप्स बहुत ही क्रिस्पी और टेस्टी होते हैं तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि.
चावल के चिप्स बनाने के लिए सामग्री
- चावल का आटा- एक कप
- पानी- एक कप
- नमक- स्वादानुसार
- सोडा- चुटकी भर
- काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- चाट मसाला- एक छोटा चम्मच
- लाल मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
Vegetable Pancake Recipe: नखरे छोड़, बच्चे कर देंगे प्लेट साफ, सूजी से बनाएं वेजिटेबल पैनकेक
चावल के चिप्स बनाने की विधि
- चावल के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आपको चावल के आटे की जरूरत हो पड़ेगी. एक बर्तन को गर्म करें और इसमें पानी डालें. पानी में नमक को डालें और पानी में उबाल आने दे. इसमें चावल का आटा को मिक्स करें और थोड़ा सा सोडा डाल दें.
- चावल के आटे को लगातार चलाते रहे. जब यह पेन को छोड़ना शुरू कर दे और टाइट हो जाए तो इसे उतार लें.
- अब इसे हल्का ठंडा करें और थोड़ा से तेल डालकर इसे गूंथ लें.
- आटा को गूंथने के बाद इस से छोटी छोटी लोई निकाल लें. अब रोटी के जैसा पतला बेल लें और मनपसंद शेप में कट कर लें. आप इसे सूखा लें. जब ये अच्छे से ड्राई हो जाए तब आप इसे फ्राई करें.
- फ्राई करने के लिए आप कढ़ाई में तेल गर्म करें और बारी बारी से चिप्स को फ्राई कर निकाल लें और इसे सर्व करें. आप इसमें मसाला भी डाल सकते हैं. फ्राई किए हुए चिप्स में आप काली मिर्च, लाल मिर्च का पाउडर और चाट मसाला को डालें.
यह भी पढ़ें- Oats Cake Recipe: ओट्स से तैयार करें सॉफ्ट और झटपट केक, जानिए आसान तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










