ओशो की वो 5 बातें जो दुनिया आपको नहीं सीखा सकती, जान गये तो खुशियों से भर जाएगी जिंदगी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 10 Oct 2025 5:41 PM

विज्ञापन

ओशो की तस्वीर, Pic Credit- pinterest

Osho Quotes: जानिए ओशो की वो 5 बातें जो दुनिया आपको नहीं सिखा सकती. खुद को जानना, डर छोड़ना, प्यार में सच्चाई और वर्तमान में जीना. ये ऐसी शिक्षा है जिससे आप असली खुशी और शांति पा सकते हैं.

विज्ञापन

Osho Quotes: जिंदगी में लोग खुशी, आजादी और शांति की तलाश में न जानें कहां कहां भटकते हैं. वे ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं शोर, शराबा न हो, चारों तरफ प्राकृतिक वादियां हो. वहां उन्हें रोकने या टोकने वाला कोई न हो. ये सारी चीजें आपके मन को शांत तो करती है. लेकिन यह परमानेंट सोल्यूशन नहीं है. अगर आप जीवन में सही मायने में असली आजादी, खुशी और शांति चाहते हैं, तो आपको ओशो की शिक्षाओं पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. आज हम आपको ओशो के उन 5 बातों से रू-ब-रू करायेंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह बदल सकती हैं. आइए जानते हैं वो सीख कौन कौन सी है.

खुद को जानो

ओशो का कहना है कि इंसान की असली यात्रा दूसरों को प्रभावित करने में नहीं, बल्कि खुद को जानने में है. आत्म-ज्ञान ही सच्ची आजादी की कुंजी है.

Also Read: Osho Quotes: खुद को जान लो, ईश्वर अपने आप मिल जाएगा,पढ़िए ओशो के प्रेरणादायी विचार जो जीवन को बनाएंगे आसान

भय को छोड़ो

ओशो ने हमेशा किसी भी परिस्थिति में न डरने की सलाह दी है. क्योंकि भविष्य की चिंता और अतीत के डर से वह अपनी जीवन का पूरा आनंद नहीं ले पाता है. इसलिए भविष्य में होने वाली घटनाओं को भविष्य में ही छोड़ देना चाहिए.

प्यार और संबंधों में सच्चाई

ओशो का मानना है कि प्यार केवल देने और लेने का नाम नहीं, बल्कि पूरी तरह सच्चाई और ईमानदारी में है. रिश्तों में झूठ और भ्रम केवल दुख ही लाते हैं.

वर्तमान में जीना सीखें

अतीत और भविष्य की उलझनों में फंसकर अक्सर अपनी जिंदगी गंवा देती है. वे हमेशा कहते थे वर्तमान ही सच्चा क्षण है. इसे समझना और खुलकर जीना यही असली ज्ञान है.

ध्यान मन को शांत करने का सही तरीका

ओशो के अनुसार, ध्यान मन को शांत करता है और आंतरिक शक्ति को जगाता है. यह सिर्फ आध्यात्मिक साधना नहीं, बल्कि जीवन को सहज और आनंदमय बनाने का तरीका है.

Also Read: Osho Quotes: आपके अंदर पल रहा असफलता का डर होगा गायब, आत्मविश्वास ऐसा कि शेर से भी भिड़ जाएं

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola