ePaper

Onion Tomato Curry Recipe: जब घर में कुछ न हो,10 मिनट में तैयार करें मजेदार डिश

Updated at : 06 Oct 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
Onion Tomato Curry Recipe: जब घर में कुछ न हो,10 मिनट में तैयार करें मजेदार डिश

Onion Tomato Curry Recipe : ट्राय करें प्याज और टमाटर की हेल्दी डिश जो मिनटों में होगी तैयार और परिवार वाले चटखारे लेकर खायेंगे.

विज्ञापन

Onion Tomato Curry Recipe: हम सभी के साथ कभी ना कभी ऐसा होता है कि कीचन में जब कुछ बनाने जाये तो प्याज और टमाटर के अलावा कुछ भी ना हो.ऐसे में समझ नहीं आता है कि कैसे मैनेज किया जाये. आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है.प्याज और टमाटर से भी लाजवाब डिश तैयार हो सकती है. खाने में हल्की और झटपट तैयार होने वाली यह डिश आप रोटी, पराठा या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

सामग्री

  • प्याज – 2 (बारीक कटे हुए)
  • टमाटर – 3 (मीडियम, बारीक कटे हुए)
  • हरी मिर्च – 1–2 (स्वाद अनुसार)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

विधि

  • तेल गर्म करें: कड़ाही में तेल डालें और गर्म करें.
  • प्याज भूनें: कटे हुए प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालें: अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1–2 मिनट भूनें.
  • टमाटर और मसाले डालें: कटे हुए टमाटर डालें। हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें. 3से 4 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं जब तक टमाटर नरम हो जाएं.
  • गाढ़ा होने तक पकाएं: अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालें और मसाला गाढ़ा होने तक पकाएं.
  • सजाएं और परोसें: हरे धनिये से सजाएं.

Also Read : Karwa Chauth Sargi Special: सासू मां की सीक्रेट फेनी रेसिपी,जो देगी दिनभर एनर्जी और मीठा स्वाद

Also Read : 5 Minute Rasmalai Laddu: बिना गैस जलाए, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सबसे ट्रेंडी मिठाई

Also Read : Moong Dal Khichdi Recipe: झटपट बनने वाली खिली-खिली मूंग दाल खिचड़ी की सीक्रेट रेसिपी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola