ePaper

5 Minute Rasmalai Laddu: बिना गैस जलाए, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सबसे ट्रेंडी मिठाई

Updated at : 04 Oct 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
5 Minute Rasmalai Laddu: बिना गैस जलाए, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सबसे ट्रेंडी मिठाई

5 Minute Rasmalai Laddu : फेस्टीव सीजन का मतलब है कुछ मीठा और इसके लिये रसमलाई लड्डू से बेहतर क्या हो सकता है.

विज्ञापन

5 Minute Rasmalai Laddu: फेस्टीव सीजन शुरु हो गया है. त्योहारों का मतलब ही होता है खाना -पीना और मस्ती.मगर कीचन में घंटों खड़े होकर झंझट वाली मिठाई कोई बनाना नहीं चाहता है.ऐसे में हम आपके लिये लाये हैं एक परफेक्ट रेसिपी जिससे 5 मिनट में बिना गैस जलाए परफेक्ट रसमलाई लड्डू तैयार कर सकती हैं.जो खाने में लाजवाब लगती हैं और जिसे भी आप सर्व करेगी वह बिना आपकी तारीफ किये नहीं रह पायेगा. तो चलिये बनाते है टेस्टी रसमलाई लड्डू.

सामग्री

  • 2 कप मावा (खोया) – रेडीमेड या मार्केट से लिया हुआ
  • ½ कप पिसी चीनी
  • ½ कप मिल्क पाउडर
  • 2-3 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता)
  • 5-6 धागे केसर (1 बड़ा चम्मच गुनगुने दूध में भिगोए हुए)
  • सजावट के लिए सूखे गुलाब की पत्तियां या चांदी का वर्क

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में मावा, मिल्क पाउडर और पिसी चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर डालकर मुलायम सा डो तैयार कर लें.
  • इस मिश्रण को छोटे-छोटे बॉल्स के आकार में गोल लड्डू बना लें.
  • हर लड्डू के ऊपर केसर वाला दूध हल्के से लगाएं, ताकि उन्हें रसमलाई जैसा रंग और स्वाद मिले.
  • ऊपर से कटे ड्राई फ्रूट्स और गुलाब की पत्तियों से सजाकर प्लेट में रख दें.

Also Read : Moong Dal Khichdi Recipe: झटपट बनने वाली खिली-खिली मूंग दाल खिचड़ी की सीक्रेट रेसिपी

Also Read : Bajra Kheer Recipe: बिना चीनी के ऐसे बनाए हेल्दी और टेस्टी बाजारे की खीर

Also Read : Pizza Dhokla Recipe: बोरिंग नाश्ते को कहें बाय-बाय, ट्राय करें पिज्जा ढोकला

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola