ePaper

Odor Removal Tips: बारिश के दिनों में गीले कपड़ों से आ रही गंदी बदबू? घबराएं नहीं, छुटकारा पाने के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल

Updated at : 08 Jul 2025 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
odor removal tips

AI generated image

Odor Removal Tips:अगर बारिश के दिनों में धूप न मिलने की वजह से आपके कपड़े से भी गंदी बदबू आ रही है तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको इससे छुटकारा पाने के कई तरीके पता चलने वाले हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Odor Removal Tips: अगर बारिश के इन दिनों में धूप न मिलने की वजह से आपके कपड़ों से गंदी या फिर सीलन की बदबू आ रही है तो अब आपको चिंता करने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है. बारिश के इन दिनों में ऐसा होना आम बात है और आप इकलौते ऐसे नहीं हैं जिसे इस समस्या से जूझना पड़ रहा है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं या फिर कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप कपड़े से आने वाली इस गंदी सीलन की बदबू से काफी आसानी से छुटकारा पा सकते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

वाइट विनेगर का करें इस्तेमाल

कपड़ों से आ रही गंदी सीलन की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप वाइट विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको धोने से पहले कपड़ों को विनेगर के पानी में भिगोकर रख देना है और इसके बाद साबुन या फिर सर्फ का इस्तेमाल कर इसे धो लेना है. ऐसा करने से कपड़ों से आने वाली गंदी बदबू से आपको छुटकारा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: Monsoon Tips: बारिश में अब बिना धूप के भी सूखेंगे कपड़े, आज ही ट्राय करें ये अमेजिंग ट्रिक्स

ये भी पढ़ें: Onion Cutting Tips: प्याज काटते समय अब आंखों से नहीं गिरेगा एक भी बूंद पानी, अपनाएं ये ट्रिक्स

बेकिंग सोडा भी फायदेमंद

अगर आप चाहते हैं कि बारिश के इन दिनों में आपके गीले कपड़ों से गंदी बदबू न आए तो ऐसे में आपको धोने से पहले पानी में सर्फ के साथ थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी मिला लेना है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके कपड़ों से गंदी बदबू नहीं आती है.

परफ्यूम और नेप्थलीन बॉल्स भी फायदेमंद

बारिश के दिनों में कपड़ों से आने वाली गंदी सीलन की बदबू से छुटकारा पाने में परफ्यूम और नेप्थलीन बॉल्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं. इसके लिए आपको नेप्थलीन बॉल्स को उस जगह पर रख जहां पर आप सभी कपड़ों को रखते हैं.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: आटे से निकल रहे सफेद कीड़े? घबराएं नहीं, इस तरह पाएं छुटकारा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola