Personality Traits of October Born: अक्टूबर का महीना शुरु, ऐसा होता है इस महीने जन्म लेने वालों का नेचर

Personality Traits of October Born: भारत के महान लोगों की ही बात करें तो महात्मा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म अक्टूबर महीने में हुआ था. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का भी जन्मदिन अक्टूबर महीने में ही है. आइए जानें कैसा होता है अक्टूबर में जन्म लेने वालों का स्वभाव
Personality Traits of October Born: साल का दसवां महीना शुरु हो चुका है. आपको बता दें दुनिया की ऐसी मशहूर शख्सियों की जन्म तारीखों पर की गई रिसर्च में सामने आया है कि ज्यादातर महान लोगों का जन्म अक्टूबर महीने में हुआ है. आइए जानें कैसा होता है अक्टूबर में जन्म लेने वालों का स्वभाव
अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोग बेहद शांत किस्म के प्राणी होते हैं. दिखने में इतने सुन्दर होते हैं कि लोगों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है. आरंभिक अवस्था में इनका आकर्षण कुछ कम हो सकता है मगर जैस-जैसे इनकी उम्र बढ़ती जाती है इनके सौन्दर्य और सेहत में सुधार आता जाएगा. विश्वास कीजिए कि यह सुधार इतना आता है कि इनके चाहने वालों की कतार बढ़ने लगती है.
अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोगों की कैरियर की बात करे तो इनके लिए राजनीति, कला, बिजनेस, टेक्नोलॉजी या फिर मेडिकल के क्षेत्र में सफलता हासिल होती है. ये लोग उनमें से हैं जो अपने कॅरियर को लेकर काफी गंभीर रहते हैं. जब तक ये सफलता हासिल ना कर लें तब तक ये शांति से नहीं बैठते.
ये लोग अनुशासित जीवन जीना पसंद करते हैं. इन लोगों को अपने जीवन में तमाम सुख-सुविधाएं भोगने का मौका मिलता है लेकिन वे निर्विकार भाव से जीते हैं. भीड़ में अलग पहचान बनाने और ऊंचा मुकाम पाने की क्षमता रखते हैं. जीवन में बड़ी सफलता पाते हैं.
परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित होते हैं. जब प्यार करते हैं तो पार्टनर को अपना सब कुछ सौंप देते हैं और उसे हमेशा स्पेशल फील कराते रहते हैं.
अगर ये किसी के साथ प्यार में पड़ते हैं तो यह जताने में हिचकते नहीं है. अपने पार्टनर के साथ रहने के लिए ये जी-जान लगा देते हैं. इसलिए इनकी भावनाओं के साथ खेलना सही नहीं होता है. ये लोग अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं और अपने साथी से भी इसी बात की उम्मीद करते हैं.
भारत के महान लोगों की ही बात करें तो महात्मा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म अक्टूबर महीने में हुआ था. वहीं ज्योतिष के लिहाज से बात करें तो अक्टूबर महीने में पैदा हुए लोगों में कुछ ऐसी खास बातें होती हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का भी जन्मदिन अक्टूबर महीने में ही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










