Numerology: बहुत नखरीली होती हैं इस मूलांक में जन्मी लड़कियां, कूट-कूट कर भरा होता है आत्मविश्वास

Updated:
विज्ञापन
numerology

numerology image

Numerology: इस मूलांक में जन्मी लड़कियों को छोटी-छोटी बातें दिल पर छू जाती हैं, क्योंकि ये लोग हर बात को बहुत गहराई से सोचती हैं.

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में हर अंक की अपनी एक खास विशेषता और ऊर्जा होती है. यही वजह है कि जन्म की तारीख से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, आर्थिक स्थिति, चरित्र और तकदीर का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है. हालांकि, इसके लिए सबसे पहले जन्म की तारीख से मूलांक की गणना की जाती है. यह मूलांक 1 से लेकर 9 तक की कोई भी संख्या हो सकती है और हर एक संख्या की अपना एक ग्रह स्वामी होता है, जो कि उस मूलांक में जन्मे लोगों पर प्रभाव डालता है. ऐसे में आज हम उस मूलांक में जन्मी लड़कियों की बात करने वाले हैं, जो कि भावुक स्वभाव के साथ नखरीली भी होती हैं.

यह भी पढ़ें- Numerology: बला की खूबसूरत होती हैं इस मूलांक में जन्मी लड़कियां, ऐशो आराम की रखती हैं चाहत

यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक में जन्मे बच्चे बड़े होकर बनते हैं फिल्मी कलाकार, चीजों को सीखने में होते हैं माहिर

ये है मूलांक

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ रहता है, तो उनका मूलांक 2 निकलता है. इस मूलांक में जन्मे लोगों का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है. चंद्रमा के प्रभाव के कारण की इस मूलांक के लोग संवेदनशील, भावुक और कल्पनाशील होते हैं. ऐसे में आइए इस मूलांक में जन्में जन्मी लड़कियों की व्यवहार के बारे में जानते हैं.

भावुक स्वभाव

इस मूलांक में जन्मी लड़कियां बहुत ही भावुक होती हैं. छोटी-छोटी बातें इनके दिल को छू जाती है. यही वजह है कि ये लोग किसी बात को गहराई तक सोचती हैं. इसके अलावा, ये बहुत ही संवेदनशील होती हैं.

नखरीली

इस मूलांक में जन्मी लड़कियां बहुत नखरे वाली होती हैं. किसी बात को लेकर इनका बहुत जल्दी मूड स्विंग हो जाता है. यही वजह है कि ये कभी बहुत खुश और कभी बहुत निराश हो जाती हैं. इनके मूड का पता लगाना आसान नहीं होता है.

कल्पनाशील

मूलांक 2 जन्मी लड़कियों पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव होने की वजह से ये लोग बहुत कल्पनाशील होती हैं. ये हर बात पर गहन चिंतन करती हैं. चाहे छोटी या बड़ी हर बात पर चिंता करती है, जिसकी वजह से ये लोग ज्यादातर तनाव में रहती हैं.

आत्मविश्वासी

जिन लड़कियों का जन्म मूलांक 2 में हुआ रहता है, वे बहुत ही शांत और सौम्य स्वभाव की होती हैं. अंदर से बहुत ही मजबूत होती हैं. इसके अलावा, इनमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है, जिसकी वजह से हर मुश्किल का डटकर सामना करती हैं.

यह भी पढ़ें- Numerology: जन्म से होशियार होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे बच्चे, कभी नहीं भूलते एक बार देखी हुई चीज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola