Navratri Bhog Ideas: नवरात्रि के पहले दिन भोग में चढ़ाने के लिए बनाएं नारियल की बर्फी, यहां है रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
Navratri Bhog Ideas: नवरात्रि के पहले दिन भोग में चढ़ाने के लिए बनाएं नारियल की बर्फी, यहां है रेसिपी

Pic Credits: Istock

Navratri Bhog Ideas: अगर आप नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री को भोग लगाने की सोच रहे हैं तो ऐसे में आप काफी आसानी से घर पर ही नारियल की बर्फी बना सकते हैं. चलिए इसकी रेसिपी जानते हैं.

विज्ञापन

Nariyal Barfi Recipe: नवरात्रि के ये 9 दिन सभी भक्तों के लिए काफी ज्यादा खास होते हैं. इन नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के इन नौ दिनों में माता को प्रसन्न करने के लिए हम कई तरह की चीजें हैं. इनमें से ही एक चीज होती है उनके लिए भोग तैयार करना. भोग तो हम बाजार से भी खरीद सकते हैं लेकिन, जब हम इसे अपने घर पर बनाकर माता को चढ़ाते हैं तो हमें अलग ही संतुष्टि और खुशी का अनुभव होता है. नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है और मान्यताओं के अनुसार अगर इस दिन आप सफेद रंग की मिठाई का भोग उन्हें चढ़ाते हैं तो इसे काफी शुभ माना जाता है. आज की इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से अपने घर पर ही काफी आसानी से देवी शैलपुत्री को चढाने के लिए नारियल की बर्फी बना सकते हैं. चलिए इसकी रेसिपी जानते हैं.

नारियल की बर्फी बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरुरत

अगर आप घर पर नारियल की बर्फी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले एक फेश पानी वाली नारियल की जरुरत पड़ेगी. आपको इस नारियल को अच्छी तरह से कद्दूकस कर लेना होगा. इसके बाद आपको दो चम्मच देसी घी, जरुरत के अनुसार खोया, चीनी, बादाम, काजू, पिस्ता और पानी की जरुरत पड़ेगी. आपको इन सभी ड्राई फ्रूट्स को अच्छी तरह से बारीक टुकड़ों में काट लेना होगा.

Also Read: Shardiya Navratri 2024 Upay: नवरात्रि में करें ये खास उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर और मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद

Also Read: Navratri Fashion Ideas: नवरात्रि पूजा में छा जाएं, बंगाली स्टाइल फैशन के साथ खुद को सजाएं

कैसे बनाएं नारियल की बर्फी

नारियल की बर्फी घर पर तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में खोया डालकर उसे हल्के आंच पर भून लेना होगा. आपको इसे तबतक फ्राई करना है जबतक इससे हल्की सी खुशबु न आने लगे. एक बार जब यह अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो इसे गैस से नीचे उतारकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें. जब खोया अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो ऐसे में इसमें आपको कद्दूकस किये हुए नारियल को मिला दें. अब आपको एक मोटे से कढ़ाई में पानी को गर्म करना है और इसमें नारियल और खोया को मिला दें. पानी इतना ही डालें जितने में ये चीजे अच्छी तरह से मिल जाए. इस गर्म पानी में चीनी डाल दें और एक चिपचिपी चाशनी तैयार कर ले अब आपको इस चाशनी में नारियल और मावे के मिक्सचर को डालकर सभी कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को भी इसमें डाल देना होगा. कि अब यह गाढ़ा हो रहा है तो अब आपको एक थाली में देसी घी को ग्रीस की तरह इस्तेमाल करते हुए पूरे मिश्रण को इसमें फैला दें. जब यह अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो चाक़ू की मदद से इसके छोटे-छोटे पीस काट लें.

Also Read: Navratri Rangoli Design: सुंदर रंगोली बनाकर करें माता रानी का स्वागत, देखें क्या है ट्रेंड

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Ingredients

    Instructions