ePaper

Uric Acid: देखते ही देखते कम होगा बढ़ा हुआ यूरिक एसिड, इस तरह करें इन मैजिकल ड्रिंक्स का सेवन

Updated at : 24 Oct 2025 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
drinks to reduce uric acid

AI generated image

Uric Acid: अगर आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ गया है तो आपको आज से ही इन ड्रिंक्स का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. जब आप इन ड्रिंक्स को रेगुलर बेसिस पर पीना शुरू करते हैं तो आपको कुछ ही दिनों में फर्क साफ महसूस होने लगता है.

विज्ञापन

Uric Acid: यूरिक एसिड की अगर बात करें तो यह हमारे शरीर में ही बनने वाला एक केमिकल है और यह उस समय बनता है जब प्यूरीन टूटता है. कई बार अगर शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाए तो इसकी वजह से हमें जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया जैसी समस्याओं से जूझना पड़ जाता है. खासकर पैरों के अंगूठे में तेज दर्द इसका सबसे बड़ा संकेत है. अगर आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ गया है और आप इसे कंट्रोल में लेकर कम करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे मैजिकल ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अगर आप रेगुलर बेसिस पर पीना शुरू करते हैं तो कुछ ही समय में आपको यूरिक एसिड का लेवल घटता हुआ महसूस होने लगता है. तो चलिए इन ड्रिंक्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

नींबू पानी पीने से होगा फायदा

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ी हुई है तो आपको रेगुलर बेसिस पर नींबू पानी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. जब आप नींबू पानी पीना शुरू कर देते हैं तो कुछ ही समय में आपको यह महसूस होता है कि यूरिक एसिड्स के लेवल कम हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: Neem Leaves Benefits: सिर्फ कड़वी नहीं, सेहत के लिए वरदान हैं नीम की पत्तियां! खाली पेट चबाने से होते हैं ये गजब के फायदे

यह भी पढ़ें: Best Food Combinations: इन पावरफुल कॉम्बिनेशंस से आपके शरीर को होगा डबल फायदा, ट्राई करें और खुद देखें कमाल

खीरे के पानी का सेवन

खीरे का पानी भी यूरिक एसिड लेवल को कम करने में आपको काफी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको एक खीरे को स्लाइस में काटना है और इसे एक पानी के बोतल में डुबो देना है. आपको इस पानी को डेली बेसिस पर पीना शुरू कर देना है.

ऐपल साइडर विनेगर पीना शुरू करें

बढ़े है यूरिक एसिड को कम करने में ऐपल साइडर विनेगर भी आपकी काफी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको एक से दो चम्मच ऐपल साइडर विनेगर को 250 एमएल पानी में मिलाकर इसे पी लेना है.

अदरक की चाय का सेवन

शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के लेवल्स को घटाने के लिए अदरक की चाय भी पी सकते हैं. इसके लिए आपको एक से दो इंच के एक फ्रेश अदरक के टुकड़े को ले लेना है इसे कद्दूकस कर लेना है. इसके बाद आपको इस अदरक को एक कप पानी में डालकर 5 से 10 मिनट उबाल लेना है. दिन में एक से दो बार इसे पीने से आपको फायदा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Lemon Honey Water: क्यों कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत करते हैं नींबू और शहद वाले पानी के साथ? जानें 4 चौंकाने वाले फायदे

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola