Best Food Combinations: इन पावरफुल कॉम्बिनेशंस से आपके शरीर को होगा डबल फायदा, ट्राई करें और खुद देखें कमाल
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 22 Oct 2025 6:40 AM
AI generated image
Best Food Combinations: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको हमेशा एक साथ करना चाहिए. जब आप इन चीजों को साथ में खाते हैं तो आपकी सेहत को ज्यादा फायदा होता है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Best Food Combinations: हमारा हेल्थ कैसा होगा यह सीधे तौर से इस बात पर निर्भर करता है कि हम डाइट में क्या खा रहे हैं. जब हम हेल्दी चीजें खाते हैं तो इसका हमें फायदा होता है वहीं, अगर अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं तो इसका असर भी हमारे सेहत पर जल्द ही देखने को मिल जाता है. आज हम अनहेल्दी चीजों को बात तो नहीं करेंगे लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका आपको साथ भी सेवन करना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार जब आप इन चीजों का साथ में सेवन करते हैं तो आपकी सेहत को होने वाले फायदे दोगुने हो जाते हैं. ऐसा होने के पीछे एक मुख्य कारण यह भी है कि ये दोनों ही चीजें साथ में मिलकर न्यूट्रिशन के एब्जोर्प्शन को और भी बेहतर बना देते हैं. तो चलिए उन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिनका सेवन आपको हमेशा साथ में करना चाहिए.
अंडे और पालक का साथ में करें सेवन
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार आपको अंडे और पालक का सेवन हमेशा ही साथ में करना चाहिए. जब आप इनका सेवन साथ में करते हैं तो आपके शरीर में अंडे में मौजूद विटामिन-बी 12 और पालक में मौजूद आयरन बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब होता है. इन दोनों ही चीजों का सेवन आपके मसल्स के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है.
यह भी पढ़ें: Tulsi Manjri Benefits: बेकार समझकर कहीं आप भी तो फेंक रहे तुलसी की मंजरी? फायदे जान गए तो दोबारा नहीं करेंगे ऐसी गलती
हल्दी वाली दूध में काली मिर्च
हल्दी वाला दूध आपकी सेहत के लिए ऐसे भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन, जब आप इसमें काली मिर्च को मिला देते हैं तो इसके दायदे दोगुने हो जाते हैं. अगर आपको नहीं पता तो बता दें काली मिर्च में पिपेरिन पाया जाता है जो आपके शरीर को हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है. जब आप इनका सेवन साथ में करते हैं तो आपके शरीर को दर्द से आराम मिलता है.
केले के साथ करें बादाम का सेवन
केले और बादाम दोनों ही ऐसी चीजें हैं जिनका सेवन आपके सेहत के लिए हमेशा से ही फायदेमंद माना जाता रहा है. ये दोनों ही चीजें अपने आप में काफी ज्यादा पावरफुल होती हैं. जब आप इन दोनों ही चीजों को साथ में खाते हैं तो आपके शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती है और आप बिना रुके या फिर थके अपने सभी हैवी टास्क पूरा कर पाते हैं.
यह भी पढ़ें: Raw Tomato Benefits: क्या होगा जब आप रोज खाने लगेंगे एक कच्चा टमाटर? फायदे जान गए तो नहीं करेंगे खाने में देरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










