Namak Pare Recipe: हर मौके के लिए परफेक्ट स्नैक, घर पर बनाएं नमक पारे

namak pare (AI Image)
Namak Pare Recipe: अगर आप चाय के साथ होममेड स्नैक को खाना चाहते हैं तो आप नमक पारे को जरूर ट्राई करें. ये क्रिस्पी और नमकीन स्नैक खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. तो आइए जानते हैं इसए बनाने की आसान विधि.
Namak Pare Recipe: जब भी चाय के साथ कुछ कुरकुरा और मजेदार खाने का मन हो, तो नमक पारे एक परफेक्ट चॉइस है. ये नमकीन स्नैक न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. शाम की चाय हो या नमकीन खाने का मन ये टेस्टी नमक पारे हर पल को खास बना देते हैं. इन कुरकुरे नमकीन स्नैक को आप लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं. ये ट्रैवल पर साथ के जाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. तो आइए जानें कैसे बनाएं ये स्वादिष्ट नमकीन स्नैक.
नमक पारे बनाने के लिए सामग्री
- मैदा- 2 कप
- अजवाइन- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- घी या तेल- 2 बड़े चम्मच
- पानी
- तेल- तलने के लिए
यह भी पढ़ें- Dry Garlic Chutney: मिनटों में तैयार करें ये तीखी और मजेदार लहसुन की सूखी चटनी
नमक पारे बनाने की विधि
- नमक पारे बनाने के लिए आप एक बड़े बर्तन में मैदा, अजवाइन, नमक और घी डालें. इन सबको अच्छे से मिक्स करें.
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें. अब आप इसे थोड़ी देर के लिए रेस्ट करने के लिए रख दें.
- अब आप आटे की लोई बनाकर बेल लें. इसे ज्यादा मोटा या पतला नहीं रखें. अब चाकू या कटर की मदद से बेली हुई रोटी को चौकोर या डायमंड शेप में काट लें.
- अब आप कड़ाही में तेल को गर्म करें. अब काटे हुए टुकड़े को धीरे-धीरे तेल में डालें और धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें.
- जब ये अच्छे से पक जाए तब आप इसे निकाल लें. इसे ठंडा कर लें और इसे फिर एयरटाइट डब्बे में भर लें. शाम की चाय के साथ इसे सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Milk Powder Barfi: रक्षाबंधन के मौके को बनाएं खास, भाई के लिए हाथों से तैयार करें मिल्क बर्फी
यह भी पढ़ें- Sawan Special Sabudane Appe: साबूदाना से बनाएं कुछ हटके, सावन में तैयार करें स्वाद से भरपूर ये रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










