Moonglet Recipe: मूंग दाल से बनाएं फ्लफी और टेस्टी मूंगलेट, जानिए आसान रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
Moonglet Recipe

Moonglet Recipe ( AI Image)

Moonglet Recipe: मूंग दाल से आप कुछ अलग और यूनिक बनाना चाहते हैं तो आप मूंगलेट को बना सकते हैं. ये टेस्टी और फ्लफी डिश आपके नाश्ते के लिए परफेक्ट है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से मूंगलेट बनाने की विधि.

विज्ञापन

Moonglet Recipe: मूंग दाल किचन में आसानी से मिल जाता है और इससे आमतौर पर दाल बनाई जाती है. मूंग दाल से आप कुछ अलग और यूनिक बनाना चाहते हैं तो आप मूंगलेट को बना सकते हैं. आप इसे सुबह के नाश्ते में आसानी से बना सकते हैं या फिर आप इसे लंच में भी ले जा सकते हैं या बच्चों को दे सकते हैं. सेहत के लिए फायदेमंद ये डिश का स्वाद भी लाजवाब होता है. ये फ्लफी होता है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. तो आइए जानते इसकी आसान रेसिपी. 

मूंगलेट बनाने के लिए सामग्री 

  • मूंग दाल- 1 कप 
  • हरी मिर्च- 1-2 
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • टमाटर- 1 
  • शिमला मिर्च- आधा बारीक कटा हुआ 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • नमक- स्वादानुसार 
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ 
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच 
  • इनो- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • तेल

यह भी पढ़ें- Murmura Poha: दिन की शुरुआत हो स्वाद के साथ, कम टाइम में बनाएं मुरमुरा पोहा

मूंगलेट बनाने की विधि (Moonglet Recipe)

  • मूंगलेट बनाने के लिए आप मूंग दाल को कुछ देर के लिए भिगो दें. कुछ घंटों के बाद पानी को छान कर अलग कर लें. अब आप इसमें थोड़ा पानी डालकर मिक्सी में पीस लें. बैटर को ज्यादा पतला नहीं करें. अब एक बाउल में बैटर को निकाल लें और इसे अच्छे से फेंट लें. 
  • अब आप इस बैटर में हल्दी और कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और लाल मि���्च पाउडर डालें. अब आप इसमें बारीक कटे हुए प्याज, बारीक कटा हुआ टमाटर, बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च और हरा धनिया को बैटर को डालें. इन सब चीजों को अच्छे से मिक्स करें. इसमें आप इनो को भी मिक्स कर दें.
  • अब आप नॉन-स्टिक तवा या पैन गर्म करें और इसमें आप थोड़ा सा तेल डालें. इसमें आप तैयार किये हुए बैटर को डालें और हल्का फैला दें. इसे ज्यादा नहीं फैलाएं.
  • इसे ढककर पकाएं और किनारों पर तेल डालें. जब एक साइड से ये पक जाए तब आप इसे फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक पका लें.
  • जब ये दोनों तरफ से अच्छे से पक जाए तब आप इसे निकाल लें और चटनी या सॉस के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Karonda Pickle Recipe: घर पर बनाएं करौंदा का चटपटा अचार, खाने का बढ़ाएं स्वाद

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola