Karonda Pickle Recipe: घर पर बनाएं करौंदा का चटपटा अचार, खाने का बढ़ाएं स्वाद

Updated:
विज्ञापन
karonda pickle

karonda pickle

Karonda Pickle Recipe: अचार से खाने का स्वाद बढ़ जाता है. आप घर पर आसानी से करौंदा का अचार बना सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं इस अचार को बनाने की विधि.

विज्ञापन

Karonda Pickle Recipe: अचार एक ऐसी चीज जो खाने के साथ सर्व की जाती है. इसका तीखा, खट्टा स्वाद बोरिंग खाने के स्वाद को भी बढ़ा देता है. आपने ने भी घर पर कई तरह के अचार बनते देखा होगा या फिर आपने खुद ही बनाया होगा. अचार की बात की जाए तो आम का अचार सबसे आम है और गर्मियों में इसे बनाया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी आपने करौंदा का अचार ट्राई किया है? करोंदे का स्वाद खट्टा होता है और इसका अचार बहुत ही स्वादिष्ट होता है. तो आइए जानते हैं इस बनाने की विधि 

करौंदे का अचार बनाने के लिए सामग्री 

  • करौंदा- 250 ग्राम
  • सरसों का तेल- आधा कप के लगभग
  • सरसों के दाने- 2 चम्मच
  • सौंफ – 2 चम्मच
  • मेथी दाना – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- एक चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-  एक बड़ा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • हींग- एक चौथाई चम्मच 
  • जीरा- एक बड़ा चम्मच 

यह भी पढ़ें- Mawa Barfi: रक्षा बंधन के त्योहार में घोलें मिठास, तैयार करें ये मावा बर्फी

करौंदे का अचार बनाने की विधि 

  • करौंदे का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप करौंदे को अच्छे से धोकर सुखा लें. अब इसे बीच से काटकर बीज निकाल दें.
  • अचार में मसाले डालने के लिए आप आप मसाला को तैयार करें. इसके लिए एक पैन में मेथी दाना, सरसों के दाने, जीरा और सौंफ को कम आंच पर हल्का सा रोस्ट कर लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें और इसे दरदरा पीस लें.
  • एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें और जब तेल से धुआं निकलने लगे तो आप गैस को बंद कर दें और तेल को थोड़ा ठंडा होने दें.
  • अब एक बाउल में आप करौंदे को डालें और इसमें आप तैयार किया हुआ मसाला, हींग, लाल मिर्च पाउडर, और नमक को मिलाएं. अब आप इसमें सरसों के तेल को मिक्स कर दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें.
  • अचार को आप एक साफ और सूखे कांच के जार में रखें. इसे आप कुछ दिनों के लिए धूप में रखें. कुछ दिनों में अचार तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- Sawan Special Sabudane Appe: साबूदाना से बनाएं कुछ हटके, सावन में तैयार करें स्वाद से भरपूर ये रेसिपी

यह भी पढ़ें- Moong Dal Chips: अब चाय के साथ मिलेगा कुरकुरे स्वाद का मजा, बनाएं मूंग दाल चिप्स

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola