घर पर आसान स्टेप्स में बनाएं मूली पत्ता-हरा धनिया की चटनी

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 11 Feb 2026 2:44 PM

विज्ञापन

मूली पत्ता हरा धनिया चटनी (AI Image)

Mooli Patta Hara Dhaniya Chutney: ठंड के मौसम में तैयार करें मूली पत्ता-हरा धनिया से ये मजेदार चटनी. इस चटनी को आप गरमा गरम चावल-दाल या पराठा के साथ ट्राई करें.

विज्ञापन

Mooli Patta Hara Dhaniya Chutney: अक्सर जब लोग बाजार से ताजी मूली खरीद कर लाते हैं तब मूली के पत्तों को फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इन पत्तों का इस्तेमाल करके आप कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी बना सकते हैं. मूली पत्ता का इस्तेमाल करके आप साग, सब्जी, चटनी या चीला बना सकते हैं. इस आर्टिकल में आप मूली पत्ता की चटनी बनाने की रेसिपी के बारे में जान सकते हैं. अगर आप भी अपने खाने में नए फ्लेवर की चटनी को ट्राई करना चाहते हैं तो सर्दियों में आप मूली पत्ता-हरा धनिया की चटनी को जरूर बनाएं. इसका चटपटा स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. 

मूली पत्ता-हरा धनिया की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मूली पत्ता- 2 कप कटा हुआ 
  • धनिया पत्ती- एक कप 
  • लहसुन- 3-4 कलियां
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • टमाटर- 1 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • मिर्च- 1-2 
  • पानी- जरूरत के अनुसार

मूली पत्ता-हरा धनिया की चटनी को कैसे तैयार करें?

  • मूली पत्ता-हरा धनिया की चटनी बनाने के लिए आपको जरूरत पड़ेगी ताजे और सॉफ्ट मूली के पत्तों की. इन पत्तों को आप अच्छे से पानी से धो लें. इसके बाद आप इसे काट लें. 
  • अब आप धनिया पत्ती को अच्छे से धो लें. अब एक मिक्सी जार में आप कटे हुए मूली के पत्तों, धनिया पत्ती और लहसुन को डाल दें. इसके बाद आप हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक को डाल दें. 
  • टमाटर को भी धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सी जार में डाल दें. थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें. 
  • तैयार किए हुए पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें. इसमें आप स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें. आपकी मूली पत्ता की चटनी तैयार है.

यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola