Mooli-Aloo Paratha: सर्दियों की सुबह नाश्ते में बनाएं मूली-आलू पराठा, एक बार खाएंगे, तो हर बार बनाएंगे

mooli-aloo paratha ( AI Image)
Mooli-Aloo Paratha: ठंड में आप भी झटपट से टेस्टी नाश्ता बनाना चाहते हैं तो मूली-आलू पराठा को बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मूली-आलू पराठा बनाने का आसान तरीका.
Mooli-Aloo Paratha: सर्दियों का मौसम आते ही घरों में कई तरह के पराठे नाश्ते में बनाए जाते हैं. सुबह-सुबह किचन से आती गरमा-गरम पराठे की खुशबू भूख को और बढ़ा देती है. नाश्ते में आप भी पराठा खाना पसंद करते हैं तो मूली-आलू पराठा को ट्राई कर सकते हैं. आप इस पराठे को दही, मक्खन, अचार या चटनी के साथ खा सकते हैं. आइए जानते हैं मूली-आलू पराठा बनाने की विधि.
मूली-आलू पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- आटा- 2 कप
- मूली- 1
- आलू- 2 उबले हुए
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- जरूरत के अनुसार
- तेल या घी- जरूरत के अनुसार
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
- धनिया पाउडर- आधा चम्मच
- प्याज- 1
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई
- अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
मूली-आलू पराठा को कैसे तैयार करें?
- मूली-आलू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा को लें. इसके बाद आप आटा में थोड़ा सा नमक और 2 चम्मच तेल को डालकर अच्छे से मिला लें. पानी डालकर आटा गूंथ लें और ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.
- अब एक मूली को अच्छे से धो लें और छील लें. मूली को कद्दूकस कर लें और हाथों से दबाकर पानी निचोड़ दें. इसे एक बर्तन में डाल दें. इसमें उबले हुए आलू को कद्दूकस करके डाल दें. इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, बारीक कटा हुआ प्याज, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन को मिला दें. इसमें हरी मिर्च, नमक, अमचूर पाउडर और धनिया पत्ती को भी डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
- अब तवा को गर्म करें. आटे से छोटी लोई बनाएं और गोल बले लें. इसके बीच में एक चम्मच मिश्रण को रखें और किनारों को जोड़कर बंद कर दें. फिर हल्के हाथों से गोल बेल लें. इसे आप गर्म तवे पर डाल दें. पराठा जब एक तरफ से पक जाए तब आप पलट कर दूसरे तरफ से भी पका लें.
- अब एक चम्मच घी या तेल डालकर पराठा को दोनों तरफ से सेंक लें. इस तरह से आप पराठा को आसानी से तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










