Modern Baby Names: आपके बेटे के ये नाम सभी को आएंगे पसंद, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

pic credits: unsplash
Modern Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक बेहद ही प्यारा और मनमोहक नाम चुन सकते हैं. चलिए डालते हैं लिस्ट पर एक नजर और जानते हैं इनके अर्थ.
Modern Baby Names: घर पर एक बेटे का जन्म मतलब पूरे परिवार में एक अलग खुशी की लहर. सिर्फ माता-पिता ही नहीं बल्कि परिवार के बाकी सदस्य भी घर पर आये इस नन्हें से जान के पीछे लग जाते हैं और इसकी जरूरतों का ख्याल रखने लगते हैं. घर पर एक बच्चे का जन्म होते ही सभी के ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके बेटे के लिए बेहद ही खूबसूरत और बेहद ही प्यारे नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. आप इस लिस्ट में से अपने बेटे के लिए कोई सा भी एक नाम चुन सकते हैं. जब आप इनमें से कोई भी नाम चुनते हैं तो सभी इनकी तारीफ करते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके अर्थ.
बेटे के लिए कुछ मॉडर्न नाम
- आकेश: इस नाम का अर्थ होता है आकाश का देवता.
- मयान: इस नाम का अर्थ होता है प्यार का देवता.
- वेदांत: इस नाम का अर्थ होता है परम ज्ञानी.
- आनन: इस नाम का अर्थ होता है उपस्थिति.
- देवज: इस नाम का अर्थ होता है देवताओं से पैदा हुआ.
- कनन: इस नाम का अर्थ होता है जंगल.
- महित: इस नाम का अर्थ होता है सम्मानित.
- पूर्णित: इस नाम का अर्थ होता है सम्पूर्ण.
- एकांश: इस नाम का अर्थ होता है साबुत.
- जयराज: इस नाम का अर्थ होता है विजय का स्वामी.
- समेश: इस नाम का अर्थ होता है समानता का स्वामी.
- विराज: इस नाम का अर्थ होता है उत्कृष्टता.
- अरहान: इस नाम का अर्थ होता है शासक.
- आर्यमान: इस नाम का अर्थ होता है करीबी दोस्त.
- दर्श: इस नाम का अर्थ होता है आकर्षक.
- दिव्यांश: इस नाम का अर्थ होता है परमात्मा का हिस्सा.
- पार्थ: इस नाम का अर्थ होता है कभी भी अपना लक्ष्य नहीं चूकता.
- प्रत्युष: इस नाम का अर्थ होता है सूर्योदय.
- सात्विक: इस नाम का अर्थ होता है शुद्ध.
- तक्ष: इस नाम का अर्थ होता है निर्माण.
ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने बेटे के लिए यहां से चुनें एक मॉडर्न हिंदू नाम, अर्थ भी हैं एक से एक कमाल
ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ
ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटे के लिए कर रहे नाम की तलाश? इस लिस्ट के साथ खोज होगी समाप्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










