Mix Dal Idli: सुबह नाश्ते में आसानी से तैयार करें मिक्स दाल इडली, इस तरीके से बनाएं

mix dal idli ( AI Image)
Mix Dal Idli: सुबह के नाश्ते में घरवालों के लिए आप मिक्स दाल इडली को बना सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मिक्स दाल इडली बनाने की रेसिपी.
Mix Dal Idli: अगर आप भी सुबह ब्रेकफास्ट में इडली खाना पसंद करते हैं तो मिक्स दाल इडली को जरूर ट्राई करें. अलग-अलग दाल का इस्तेमाल करके इस रेसिपी को बनाया जाता है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. आप नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो मिक्स दाल इडली अच्छा ऑप्शन है. इसका स्वाद आपको और घरवालों को पसंद आएगा. मिक्स दाल इडली को आप चटनी के साथ सर्व करें.
मिक्स दाल इडली बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- चना दाल- आधा कप
- मूंग दाल- आधा कप
- उड़द दाल- आधा कप
- मसूर दाल- आधा कप
- अरहर दाल- आधा कप
- चावल- आधा कप
- हरी मिर्च- 1-2
- अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- जरूरत के अनुसार
- बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
- तेल- जरूरत के अनुसार
मिक्स दाल इडली बनाने की विधि क्या है?
- मिक्स दाल इडली बनाने के लिए आप सभी दाल और चावल को धो लें और पानी में 6-7 घंटे के लिए भिगो दें. आप रातभर के लिए भी इसे भिगो कर रख सकते हैं. अब आप दाल और चावल को मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च को डाल दें. इसे आप बारीक पीस लें.
- मिश्रण को आप बर्तन में निकाल लें. इसमें आप नमक को डाल दें और अच्छे से फेंट लें. इसके बाद आप बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिला लें.
- इडली तैयार करने के लिए इडली स्टीमर में आप पानी डालकर गर्म करें. सांचे में थोड़ा तेल लगा दें और इडली के मिश्रण को डाल दें. इडली को आप ढककर 15 मिनट के लिए अच्छे से पका लें. इडली जब पक जाए तब आप इसे बाहर निकाल दें और थोड़ा ठंडा कर लें. सांचे से इडली को निकाल लें और चटनी के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Vegetable Paneer Chilla Recipe: नाश्ते में चाहिए कुछ स्पेशल, तो फटाफट तैयार करें टेस्टी वेजिटेबल पनीर चीला
यह भी पढ़ें- Methi-Palak Chilla: लंच बॉक्स में पैक करें कुछ स्पेशल, ट्राई करें झटपट बनने वाला मेथी-पालक चीला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










