Vegetable Paneer Chilla Recipe: नाश्ते में चाहिए कुछ स्पेशल, तो फटाफट तैयार करें टेस्टी वेजिटेबल पनीर चीला

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 29 Nov 2025 8:07 AM

विज्ञापन

vegetable paneer chilla ( AI Image)

Vegetable Paneer Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में अक्सर लोग चीला बनाना पसंद करते हैं. चीला की खास बात ये है कि आप इसे झटपट से बना सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं वेजिटेबल पनीर चीला को बनाने का तरीका.

विज्ञापन

Vegetable Paneer Chilla Recipe: आप सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो फटाफट तैयार हो जाए और जिसका स्वाद में भी कमाल हो, तो वेजिटेबल पनीर चीला आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है. सुबह की भागदौड़ में जब लंबे समय तक खड़े होकर कुछ बनाने का मन नहीं करता है तब आप वेजिटेबल पनीर चीला को झटपट से बना सकते हैं. मिनटों में बनने वाली ये रेसिपी खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है. इसका स्वाद चखते ही सब आपकी तारीफ जरूर करेंगे. 

वेजिटेबल पनीर चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • बेसन- 1 कप 
  • पनीर- आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • गाजर- 1 
  • पत्तागोभी- आधा कप बारीक कटा हुआ  
  • शिमला मिर्च- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच 
  • मटर- आधा कप उबले हुए 
  • पालक के पत्ते- आधा कप बारीक कटे हुए 
  • चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच  
  • नमक- स्वादानुसार 
  • पानी- जरूरत के अनुसार 
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा चम्मच 
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई 
  • अदरक- 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ

वेजिटेबल पनीर चीला को कैसे तैयार करें?

  • वेजिटेबल पनीर चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में बेसन और चावल का आटा को लें. अब आप इसमें पत्तागोभी, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और पालक के पत्ते को काटकर डाल दें. 
  • अब आप कद्दूकस किया हुआ गाजर, कद्दूकस किया हुआ अदरक, कद्दूकस किया हुआ पनीर, उबले हुए मटर और धनिया पत्ती को मिला दें. 
  • इसके बाद आप धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी को मिला दें. पानी डालकर चीला का घोल तैयार कर लें. 
  • अब तवा गर्म करें और एक चम्मच तेल को डालें. इसके बाद आप एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को तवे पर डालें और गोल आकार में फैला दें. इसे दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें. गरमा-गरम चीला को आप हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Gud Makhana Recipe: घर आए दोस्तों के लिए बनाएं कुछ मीठा, झटपट तैयार करें गुड़ मखाना

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola