ePaper

Methi Matar Tikki: चाय के साथ ट्राई करें मेथी मटर टिक्की, ठंड के मौसम झटपट करें तैयार

Updated at : 07 Jan 2026 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
Methi Matar Tikki

Methi Matar Tikki (AI Image)

Methi Matar Tikki: सर्दियों में आप भी मेथी और मटर का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट स्नैक्स बना सकते हैं. आप मेथी मटर टिक्की को बनाएं. मेथी मटर टिक्की को एक बार खाने के बाद आप इसे हर बार बनाएंगे.

विज्ञापन

Methi Matar Tikki: मेथी से आपने साग या सब्जी बनाया होगा लेकिन आप इससे स्नैक्स भी तैयार कर सकते हैं. सर्दियों में आप मेथी के पत्तों और मटर का इस्तेमाल करके मेथी मटर टिक्की को तैयार कर सकते हैं. मेथी मटर टिक्की का स्वाद लाजवाब होता है और इसे आप शाम की चाय के साथ बना सकते हैं. मेथी मटर टिक्की को एक बार खाने के बाद आप इसे हर बार बनाएंगे. 

मेथी मटर टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मेथी के पत्ते- 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • मटर- 1 कप (उबली हुई)
  • आलू- 2 उबले हुए
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • बेसन- 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार

मेथी मटर टिक्की को कैसे तैयार करें?

  • मेथी मटर टिक्की को बनाने के लिए सबसे पहले आप मेथी को अच्छे से धोकर बारीक काट लें. 
  • अब आप मटर को भी उबाल लें. उबले हुए मटर को आप दरदरा पीस लें. 
  • अब आप एक बड़े बर्तन में उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें. इसमें मैश की हुई मटर और कटी हुई मेथी डालें. 
  • अब आप हरी मिर्च, अदरक, बेसन और नमक को मिला दें. इसके बाद आप लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • इसके बाद आप मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लें और इसे गोल कर लें. हथेली के बीच में रखकर चिपटा कर लें.  
  • अब तवा गर्म करें और थोड़ा तेल डालें.टिक्की को गर्म तवे पर रखें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से अच्छे से पका लें. जब टिक्की क्रिस्पी हो जाए और अच्छी तरह से पक जाए तब इसे प्लेट में निकाल लें. इस तरीके से आप सारी टिक्की को तैयार कर सकते हैं. तैयार टिक्की को आप धनिया की चटनी, टमाटर की चटनी या इमली के चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Suji Snacks Ideas: सर्दियों में सूजी से तैयार करें लाजवाब स्नैक्स, ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola