Methi Chakli Recipe in Hindi: सर्दियों में चकली को दे मेथी का ट्विस्ट ट्राइ करें हेल्दी और क्रंची रेसिपी

Updated at : 01 Dec 2025 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
Methi Chakli Recipe in Hindi

Methi Chakli Recipe in Hindi

चावल के आटे और ताज़ी मेथी से बनी यह हेल्दी चकली चाय के साथ मज़ा दोगुना कर देती है - आज ही ट्राइ करें ये आसान रेसिपी और सबको करें इम्प्रेस.

विज्ञापन

Methi Chakli Recipe in Hindi: सर्दियों में अगर कुछ मसालेदार और हेल्दी स्नैक खाने का मन हो, तो मेथी से बनी चकली आपके स्वाद और सेहत-दोनों का ध्यान रखती है. मेथी के पत्तों की खुशबू, चावल के आटे की कुरकुराहट और मसालों का तड़का इसे बनाता है बिल्कुल परफेक्ट टी-टाइम स्नैक. घर पर बनाना आसान और स्टोर करने में भी सुविधाजनक, इसलिए त्योहार हों या शाम की चाय, यह रेसिपी हमेशा रहेगी हिट.

मेथी चकली रेसिपी | Methi Chakli Recipe in Hindi

जरूरी सामग्री

  • ताज़ी मेथी पत्तियाँ – 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • चावल का आटा – 2 कप
  • बेसन – ½ कप
  • तिल – 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी – ¼ छोटा चम्मच
  • अजवाइन – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • घी/तेल – 2 बड़े चम्मच (मोयन के लिए)
  • तेल – तलने के लिए
  • पानी – आवश्यकतानुसार

मेथी चकली बनाने की विधि

Methi Chakli Recipe
Methi chakli recipe
  1. सबसे पहले चावल का आटा, बेसन, मेथी, तिल, लाल मिर्च, हल्दी, अजवाइन और नमक को एक गहरे बर्तन में मिलाएं.
  2. इसमें घी/तेल डालकर हाथों से अच्छी तरह मोयन मिला लें.
  3. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक मुलायम और स्मूद डो तैयार करें.
  4. चकली मशीन में स्टार शेप की नोजल लगाएँ और आटे से गोल-गोल चकली बनाएं.
  5. कड़ाही में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर चकलियों को सुनहरा और करारा होने तक तलें.
  6. टिश्यू पेपर पर निकालकर ठंडा होने दें.

टिप्स

  • मेथी ज्यादा गीली न हो, वरना आटा चिपचिपा बनेगा.
  • तलते समय आंच तेज न रखें, नहीं तो चकली अंदर से कच्ची रह सकती है.
  • एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें—10-12 दिन तक करारी बनी रहेगी.

स्वाद में दमदार, पोषण में भरपूर मेथी चकली बनाएं और हर बाइट में सर्दियों की गर्माहट का आनंद लें.

Also Read: Creamy Noodles Recipe: शाम को लगी हो ज़ोरों की भूख तो 5 मिनट में बनाएं क्रीमी नूडल्स

Also Read: Spring Onion Paratha Recipe: बस 15 मिनट में बनाएं नरम-खुशबूदार स्प्रिंग अनियन पराठा – खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola