Matar Poha Chivda: मार्केट वाले स्नैक्स भूल जाएंगे, ट्राई करें घर का बना मजेदार मटर पोहा चिवड़ा
Published by : Priya Gupta Updated At : 14 Nov 2025 10:49 AM
Poha Chivda Recipe (AI image)
Matar Poha Chivda: बाजार से अगर आप भी घर में ला रहे हैं हरे मटर तो इस बार पूरी और पराठा नहीं, बनाएं मेजदार स्नैक्स मटर पोहा चिवड़ा.
Matar Poha Chivda: सर्दियों का दिन आते ही अक्सर घरों में हरे मटर आने लगते हैं. ठंड के मौसम में मटर से घर पर कई सारी डिश बनाई जाती हैं. ऐसे में आज हम आपको मटर से कोई नाश्ता और डिनर नहीं बल्कि, स्नैक्स बनाने के बारे में बताएंगे. शाम के समय में अगर आप चाय या कॉफी के साथ स्नैक्स खाने का सोच रहे हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में मटर पोहा चिवड़ा बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसका कुरकुरा स्वाद हर किसी को जरूर पसंद आएगा. साथ ही, इसे आप बच्चों के टिफिन या ऑफिस में स्नैक्स के तौर पर ले जा सकते हैं.
मटर पोहा चिवड़ा बनाने के लिए सामग्री
- हरी मटर – 1 कप
- पोहा – 2 कप
- प्याज – 1 (पतले स्लाइस में कटा हुआ)
- मूंगफली – आधा कप
- करी पत्ता – 10-12
- हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- सरसों के दाने – 1 चम्मच
- तेल – जरूरत अनुसार
यह भी पढ़ें: Methi Saag Recipe: ठंड में चावल के साथ बनाएं गरमा-गरम देसी स्टाइल मेथी का साग, जानें बनाने की रेसिपी
यह भी पढ़ें: Makki Ke Aate Ki Tikki Recipe: सर्दियों की शाम के लिए परफेक्ट स्नैक्स, मक्की के आटे से रोटी नहीं, बनाएं टेस्टी टिक्की
मटर पोहा चिवड़ा बनाने की विधि (How to Make Matar Poha Chivda)
- सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर अब आप इसमें सरसों के दाने, जीरा, प्याज और करी पत्ता डालकर भूनें.
- अब आप इसमें मटर और सारे मसाले डाल दें. नमक मिलाकर अच्छे से भूनें. मटर को कुरकुरा होने तक भूनें. इसके बाद आप मूंगफली डालकर सुनहरा रंग आने तक भून लें.
- मटर और सारे मसाले भून जाने के बाद अब आप इसमें पोहा मिलाएं और 5 मिनट तक चलाते रहें. पोहा अच्छे से कुरकुरा हो जाने के बाद गैस बंद करके कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
- अब तैयार है आपका सर्दियों में बना मटर पोहा चिवड़ा.
यह भी पढ़ें: Winter Special Matar Cutlet Recipe: विंटर टी-टाइम को बनाएं स्पेशल, आसानी से तैयार करें मटर कटलेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










