Methi Saag Recipe: ठंड में चावल के साथ बनाएं गरमा-गरम देसी स्टाइल मेथी का साग, जानें बनाने की रेसिपी 

Updated:
विज्ञापन
Methi Ka Saag Recipe

Methi Ka Saag Recipe (AI image)

Methi Saag Recipe: सर्दियों के मौसम में मेथी से पराठा और पूरी नहीं, इस बार ट्राई करें गरमा-गरम चावल के साथ मेथी का साग. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

विज्ञापन

Methi Saag Recipe: ठंड के मौसम में मेथी से बना पराठा और पूरी तो आपने खाया होगा, लेकिन आज हम आपको सर्दियों का स्पेशल मेथी का साग बनाने के बारे में बताएंगे. देसी स्टाइल में बना हुआ साग का स्वाद हर किसी का मन खुश कर देता है. साथ ही अगर आप देसी खाने के शौकीन है और गरमा-गरम चावल के साथ कुछ जबरदस्त खाने का सोच रहे हैं तो मेथी का साग बेस्ट रेसिपी है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर आसानी से मेथी का साग बनाने की विधि. 

मेथी का साग बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मेथी पत्ता – 2 गुच्छे
  • सरसों का तेल – जरूरत अनुसार 
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • लहसुन – 5-6 कालियां (कुचली हुई)
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 

यह भी पढ़ें: Chana Ka Saag Recipe: सर्दियों में लंच के लिए बनाएं देसी चने का साग, खाते ही लगेगी तारीफ की लाइन 

यह भी पढ़ें: Cucumber Poha Recipe: हेल्दी और टेस्टी नाश्ते का परफेक्ट कॉम्बो, इस तरह बनाएं खीरा पोहा 

यह भी पढ़ें- Broccoli Recipe: हेल्दी भी, टेस्टी भी! बच्चों और बड़ों के लिए मिनटों में बनाएं ब्रोकली फ्राई 

मेथी का साग बनाने की विधि क्या है?

  • मेथी का साग बनाने के लिए मेथी के पत्ते को अच्छे से धोकर बारीक काट लें.
  • अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. इसके बाद इसमें लहसुन और मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. अब इसमें बारीक कटा प्याज डालकर भूरा होने तक भूनें.
  • जब प्याज भून जाए तब इसमें टमाटर, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से पकाएं. सारी चीजें अच्छे से पक जाने के बाद इसमें मेथी का पत्ता डालें और धीमी आंच पर ढककर 10-15 मिनट तक पकाएं.
  • साग को बीच-बीच में चलाते रहें फिर पानी सूख जाने के बाद गैस बंद करके गरमा-गरम चावल के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Chole Paneer Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल छोले पनीर, खाने के बाद घर आए मेहमान भी कहेंगे वाह 

यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola