Cucumber Poha Recipe: हेल्दी और टेस्टी नाश्ते का परफेक्ट कॉम्बो, इस तरह बनाएं खीरा पोहा
Published by : Priya Gupta Updated At : 02 Sep 2025 1:38 PM
खीरा पोहा रेसिपी (AI इमेज)
Cucumber Poha Recipe: पोहा तो अपने कई तरह से बनाकर खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको खीरा पोहा बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं. ये खाने में टेस्टी के साथ हेल्दी भी होता है.
Cucumber Poha Recipe: सुबह का नाश्ता अगर हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाला हो तो दिनभर बॉडी में एनर्जी बनी रहती है. अगर आप अपने नाश्ते में कुछ झटपट और हेल्दी बनाने का सोच रहे हैं, तो ये खीरे से बना पोहा बना सकते हैं. इसमें कम तेल, भरपूर फाइबर और कई सारे विटामिन होते हैं, जो वजन कम करने वालों और हेल्दी डाइट वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. तो आइए जानें घर पर मिनटों में हेल्दी और स्वाद से भरा पोहा बनाने की रेसिपी.
खीरा पोहा बनाने के लिए सामग्री
- खीरा – 1 (गार्निश किया हुआ)
- पोहा – 1 कटोरी
- हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
- नमक – स्वादानुसार
- नींबू का रस – स्वादानुसार
- करी पत्ता – 4-5
- बादाम, चना दाल – 2 से 3 चम्मच
- सरसों – आधा छोटा चम्मच
- सरसों का तेल – 2 चम्मच
- धनिया पत्ता – सजाने के लिए
यह भी पढ़ें: Coconut Milk Recipe: अब मार्केट जाने की जरूरत नहीं, इस तरह घर पर बनाएं हेल्दी कोकोनट मिल्क
यह भी पढ़ें: Chawal Ki Puri: चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी पूरियां, खाने में लगेंगी हल्की
खीरा पोहा बनाने की विधि
- सबसे पहले पोहा को छलनी में डालकर पानी से धो लें, फिर इसे 5-7 मिनट के लिए अलग रख दें.
- अब एक पैन में तेल गरम करें, फिर इसमें राई डालें. जब राई चिपकने लगे तब करी पत्ता, हरी मिर्च और मूंगफली डालकर हल्का भून लें.
- इसके बाद अब इसमें हल्दी पाउडर डालें और कद्दूकस किया हुआ खीरा डालकर 2-3 मिनट तक भूनें.
- सभी चीजें अच्छे से भून जाने के बाद भीगा हुआ पोहा और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसे धीमी आंच पर 3-4 मिनट ढककर पकाएं, जिससे सारे फ्लेवर अच्छे से मिक्स हो जाएं.
- लास्ट में गैस बंद करके बने हुए पोहे में नींबू का रस डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमागरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Sev Chaat Recipe: शाम की भूख का परफेक्ट इलाज, बिना गैस जलाए बनाएं सेव चाट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










