Chole Paneer Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल छोले पनीर, खाने के बाद घर आए मेहमान भी कहेंगे वाह
Published by : Priya Gupta Updated At : 29 Oct 2025 7:55 AM
chole paneer recipe (AI image)
Chole Paneer Recipe: मेहमानों के लिए गरमा-गरम पूरी या चावल के साथ सर्व करना चाहते हैं स्पेशल सब्जी, तो ट्राई करें इस आर्टिकल के जरिए छोले पनीर की ये आसान रेसिपी.
Chole Paneer Recipe: भटूरा के साथ गरमा-गरम छोला का स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है. ऐसे में आपने छोले बनाकर घर पर जरूर ट्राई किया होगा, लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर आसानी से छोले पनीर की सब्जी बनाने के बारे में बताएंगे. इसे आप जीरा राइस, पूरी या किसी भी डिश के साथ सर्व कर सकते हैं. साथ ही, ये छोले पनीर की सब्जी घर पर आए मेहमानों के लिए भी बेस्ट रेसिपी होगी. तो आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.
छोले पनीर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- छोले – 1 कप
- पनीर – 200 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ)
- प्याज – 2 (बारीक कटी हुई)
- टमाटर – 2 (प्यूरी)
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
- तेल या घी – 2-3 बड़े चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- मसाले के लिए क्या चाहिए?
- जीरा – 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
- गरम मसाला – ½ छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर या नींबू रस – 1 छोटा चम्मच
- चायपत्ती – 1 छोटा चम्मच (छोले का रंग लाने के लिए)
यह भी पढ़ें: Cucumber Poha Recipe: हेल्दी और टेस्टी नाश्ते का परफेक्ट कॉम्बो, इस तरह बनाएं खीरा पोहा
यह भी पढ़ें- Broccoli Recipe: हेल्दी भी, टेस्टी भी! बच्चों और बड़ों के लिए मिनटों में बनाएं ब्रोकली फ्राई
यह भी पढ़ें- Masala Papad Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तीखे स्वाद और कुरकुरेपन से भरा मसाला पापड़
छोले पनीर बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले छोले को रातभर पानी में भिगो दें, फिर इसे सुबह कुकर में नमक और चाय पत्ती (कपड़े में बांधकर) डालकर 5-6 सीटी आने तक उबालें.
- इसके बाद पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक तेल में फ्राई करें और अलग रखें.
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर इसमें जीरा डालें और चटकने दें. बाद में प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें.
- अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें, फिर टमाटर की प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, नमक) डालकर अच्छे से मिलाएं. जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब इसमें उबले छोले डालकर अच्छे से 10 मिनट पकाएं. फिर फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़े डालें और 5-7 मिनट और पकाएं.
- लास्ट में इसमें गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.
यह भी पढ़ें: Moringa Chutney Recipe: टमाटर-धनिया नहीं, अब रोटी और चावल के साथ बनाएं मोरिंगा की चटनी
यह भी पढ़ें: Shahi Toast Recipe: मीठे पलों को दें मिठास, रॉयल अंदाज में घर पर बनाएं लाजवाब शाही टोस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










