ePaper

कम समय में ऐसे बनाएं बिना स्टफिंग वाला मटर पराठा 

Updated at : 12 Feb 2026 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
Matar Paratha Without Stuffing

मटर पराठा (AI Image)

Matar Paratha Without Stuffing: सर्दियों के मौसम में ताजे मटर से बनाएं स्वादिष्ट पराठा. गरमा-गरम मटर पराठा को आप आलू की सब्जी, अचार, दही या टमाटर की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

Matar Paratha Without Stuffing: अगर आप पराठा खाने के शौकीन हैं लेकिन स्टफिंग बनाने का झंझट नहीं चाहते हैं तो बिना स्टफिंग वाला मटर पराठा बना सकते हैं. ये पराठा जल्दी बन जाता है. सुबह की भागदौड़ में आप इसे झटपट तैयार करके बच्चों को टिफिन में दे सकते हैं. इसे आप नाश्ते, दोपहर या डिनर में भी तैयार कर सकते हैं.  

बिना स्टफिंग वाला मटर पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • मटर- 1 कप (उबले हुए)
  • हरी मिर्च- 1
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • नमक- स्वादानुसार
  • अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • तेल या घी- जरूरत के अनुसार

बिना स्टफिंग वाला मटर पराठा को कैसे तैयार करें?

  • पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप मटर को उबाल लें. इसे ठंडा कर लें. उबले हुए मटर को आप मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर पीस लें.
  • इसके बाद एक बर्तन में आटा, नमक और 2 चम्मच तेल या घी डाल दें. फिर आप अजवाइन को भी आटे में मिला दें.
  • अब आप मटर के पेस्ट को आटे के साथ मिक्स कर दें. कद्दूकस किया हुआ अदरक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला को मिला लें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. 
  • आटा को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • आटे से लोई बनाएं और सूखा आटा लगाकर बेलन से गोल बेल लें. ध्यान रहे कि पराठा ज्यादा पतला न हो. तवा को गर्म करें और पराठा डाल दें. दोनों तरफ से पका लें. जब ये पक जाए तब आप दोनों तरफ थोड़ा घी या तेल लगा लें. इसी तरीके को फॉलो करते हुए आप बचे हुए आटे से बाकी पराठे को भी रेडी कर लें. 

यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola