Chilla Ideas for Weekend: इस वीकेंड पर बनाएं ये 5 तरह के स्वादिष्ट चीले, टेस्ट ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 06 Sep 2025 1:13 PM
chilla recipe ideas for weekends ( AI Image)
Chilla Ideas for Weekend: हल्का, टेस्टी और हेल्दी चीला कई तरह से बनाया जा सकता है. इसे आप बेसन से, दालों से या फिर सब्जियों के साथ बना सकते हैं. इस वीकेंड ट्राई करें ये चीला रेसिपी आइडियाज.
Chilla Ideas for Weekend: वीकेंड का नाम आते ही सबसे पहले ख्याल आता है थोड़ा रिलैक्स करना, परिवार के साथ टाइम बिताना और कुछ टेस्टी खाने को एन्जॉय करना. ऐसे में आप कुछ आसानी से बनने वाली रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं जो हेल्दी भी हो और टेस्टी भी. आप इस वीकेंड पर चीला बना सकते हैं. चीला एक डिश है जो न केवल जल्दी बन जाती है और हेल्दी भी है. इस आर्टिकल से जानते हैं ऐसी ही पांच चीला रेसिपी जिसे आप घर पर ट्राई कर सकते हैं.
मूंग दाल चीला

मूंग दाल चीला को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए मूंग दाल को 3-4 घंटे भिगोकर बारीक पीस लें और इसमें नमक, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक और हल्दी को मिक्स करें. अब तवा गर्म करके हल्का तेल लगाएं और बैटर डालकर फैला दें और दोनों साइड से पका लें. मूंग दाल चिल्ला हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें.
मिक्स वेजिटेबल चीला

आप चीला में सब्जियों को भी ऐड कर सकते हैं. आप बेसन में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालें. अब इसमें नमक और मसाले मिलाकर अच्छी तरह घोल तैयार करें. इसे तवे पर दोनों साइड से पका लें चटनी या अचार के साथ इसका मजा लें.
कॉर्न चीला

आप नाश्ते में कॉर्न चीला बना सकते हैं. इसके लिए आप कॉर्न को दरदरा पीस लें और फिर इसमें आप बेसन , बारीक कटा हुआ प्याज और कद्दूकस किया हुआ अदरक को मिक्स करें. इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर घोल तैयार करें.
यह भी पढ़ें- Chana Dal Barfi: स्पेशल ओकेजन पर ट्राई करें चना दाल बर्फी, आसान विधि से बनाएं
पालक मूंग दाल चीला

आप पालक चीला को भी ट्राई कर सकते हैं. पालक चीला बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को पीस लें. पालक का पेस्ट बना लें. अब एक बाउल में मूंग दाल पेस्ट लें. पालक, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च और कुछ मसाले डालकर मिक्स करें. इस बैटर को तवे पर डालकर चीला तैयार करें.
मिक्स दाल चीला

इस चीला को बनाने के लिए आप मूंग दाल, चना दाल और उड़द दाल को भिगो कर पीस लें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी धनिया पत्ती, गरम मसाला डालकर बैटर को तैयार कर लें. इस बैटर से आप चीला को बनाएं और चटनी के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Panchmewa Paag Recipe: त्योहारों की मिठास बढ़ाएं पंचमेवा पाग के साथ, ट्राई करें ये आसान रेसिपी
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










