ePaper

No Maida Red Sauce Pasta: बच्चों को दें सरप्राइज, आसानी से तैयार करें डिलीशियस रेड सॉस पास्ता

Updated at : 24 Sep 2025 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
red sauce pasta

red sauce pasta ( AI Image)

Red Sauce Pasta: अगर आप घर पर जल्दी और कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं जो बच्चों को भी पसंद आए तो आप घर पर आसानी से रेड सॉस पास्ता को जरूर बनाएं. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं रेड सॉस पास्ता बनाने की विधि.

विज्ञापन

Red Sauce Pasta: बच्चों के लिए कुछ स्पेशल बनाना है तो आप पास्ता की रेसिपी को बना सकते हैं. इस रेसिपी की मदद से आप रेस्टोरेंट में मिलने वाले पास्ता जैसा पास्ता घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसे बनाकर आप बच्चों को सरप्राइज दे सकते हैं. शाम के टाइम में आप इसे बनाए और एन्जॉय करें. छोटे बच्चे हो या बड़े हर कोई इसे खाने के बाद आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा. ये पास्ता खासकर उन दिनों के लिए परफेक्ट है जब आप जल्दी में कुछ टेस्टी और इंस्टेंट बनाना चाहते हैं. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

रेड सॉस पास्ता के लिए सामग्री 

  • पास्ता- 2 कप (Suji pasta)
  • टमाटर- 4-5
  • प्याज- 1 मध्यम बारीक कटा हुआ
  • लहसुन- 3-4 कलियां
  • हरी मिर्च- 1
  • टमाटर प्यूरी- 2 बड़े चम्मच
  • ऑलिव ऑयल- 2 बड़े चम्मच
  • मिक्स हर्ब्स- 1 बड़ा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च- आधा छोटा चम्मच
  • पानी
  • क्रीम या चीज- 2 बड़े चम्मच

यह भी पढ़ें- Moong Dal Dahi Vada: इस स्पेशल रेसिपी से बनाएं सुपर सॉफ्ट और स्पंजी मूंग दाल दही वड़ा, खट्टा मीठा स्वाद जो जीत लेगा हर किसी का दिल

रेड सॉस पास्ता बनाने की विधि 

  • रेड सॉस पास्ता बनाने के लिए आप एक बर्तन में पानी को उबालें, इसमें आप थोड़ा नमक और 1 छोटा चम्मच तेल डालें. इसमें पास्ता को डालें और इसे अच्छे से उबालें. जब ये पक जाए तो आप पानी छानकर अलग रख दें.
  • अब एक पैन में तेल को गर्म करें. इसमें आप बारीक कटी हुई लहसुन और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब आप हरी मिर्च को डालें और 1 मिनट तक भूनें.
  • अब आप इसमें कटे हुए टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर सॉफ्ट न हो जाए. इसमें आप टमाटर की प्यूरी डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं. अब आप इसमें मिक्स हर्ब्स को मिक्स कर दें.
  • अब इसमें आप नमक और काली मिर्च के पाउडर को भी डाल दें. थोड़ा पानी डालकर सॉस को क्रीमी और गाढ़ा बनाएं. अब आप इसमें पास्ता को डाल दें. सॉस के साथ पास्ता को मिक्स करें और ऊपर से आप क्रीम या
  • चीज को डाल दें. तैयार पास्ता को प्लेट में निकालें. इसके ऊपर आप कद्दूकस किया हुआ चीज को डाल दें.

यह भी पढ़ें- Moringa Chilla Recipe: दिन की शुरुआत करें मोरिंगा चीला से, झटपट तैयार करें ये टेस्टी रेसिपी

यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola