Makhana Aloo Tikki Recipe: नवरात्रि व्रत के लिए स्वादिष्ट और आसान रेसिपी, ट्राई करें मखाना आलू टिक्की

Updated:
विज्ञापन
makhana aloo tikki recipe

makhana aloo tikki recipe ( AI Image)

Makhana Aloo Tikki For Navratri Vrat: व्रत में मखाने को लोग नमकीन के तौर पर या खीर बना कर इसका सेवन करते हैं. इसी मखाने से बनने वाली मखाना टिक्की एक ऐसी रेसिपी है जो व्रत में आप आसानी से बना सकते हैं.

विज्ञापन

Makhana Aloo Tikki For Navratri Vrat: किसी भी व्रत के दौरान अक्सर लोग ये सोचते हैं कि ऐसा क्या बनाया जाए जो हल्का भी हो, जल्दी से बन जाए और स्वाद में भी लाजवाब लगे. ऐसे समय में मखाना एक बेहतरीन ऑप्शन है. व्रत में मखाने को लोग नमकीन के तौर पर या खीर बना कर इसका सेवन करते हैं. इसी मखाने से बनने वाली मखाना टिक्की एक ऐसी रेसिपी है जो व्रत में आप आसानी से बना सकते हैं. यह कुरकुरी टिक्की बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम होती है जिसे आप हरी चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और ये हर किसी के मन को भा जाती है. तो आइए जानते हैं व्रत के लिए मखाना टिक्की की आसान और टेस्टी रेसिपी.

मखाना आलू टिक्की बनाने की सामग्री

  • मखाना- 2 कप 
  • आलू- 2 उबले हुए
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी
  • अदरक कद्दूकस किया हुआ- 1 छोटा चम्मच 
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच 
  • भुनी मूंगफली- 3 बड़े चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच 
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार 
  • सिंघाड़े का आटा- 1-2 बड़े चम्मच 
  • घी या तेल

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Recipe Ideas: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, जानें आसान और झटपट रेसिपी आइडियाज

मखाना आलू टिक्की बनाने की विधि

  • मखाना टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले मखानों को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें. 
  • अब आप एक बड़े बाउल में उबले आलू, मखाना पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, काली मिर्च और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसमें मूंगफली को दरदरा पीसकर इस में मिक्स कर दें. 
  • अब मिश्रण को बांधने के लिए इसमें अरारोट या सिंघाड़े का आटा मिला लें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर के एक डो को तैयार कर लें. अब आप मिश्रण से छोटे-छोटे गोल शेप की टिक्की को तैयार कर लें. 
  • अब आप तवे को गर्म करें. इसमें आप थोड़ा घी या तेल डालकर अच्छे से फैला दें. टिक्की को तवे पर डालें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पका लें. 

यह भी पढ़ें- Makhana Namkeen Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं कुरकुरा और टेस्टी मखाना नमकीन

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola